Trending Topics

ये हैं GST के बारे में वो 10 बातें जिन्हे आपको जान लेना चाहिए

all you need to know about gst

ये सब तो आप जान ही गए है कि देश में नयी कर व्यवस्था लागू हो गयी है। शुक्रवार की रात को ही संसद के ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी को लॉन्च किया। वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने  इसे गुड एंड सिंपल टैक्स का नाम दिया है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इससे जुड़े कुछ ऐसे ही तथ्य जिससे आप जान जायेंगे कि क्या क्या बदला है इस GST ने। आइये नज़र डालते हैं।     




 

1. जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की शुरुआत हो चुकी है और  भारत देश भी उन देशो में शामिल हो चूका है जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर एक बिक्री कर लागू है।  2. जीएसटी के लागू होने के साथ ही देश में केन्द्र और राज्यों स्तर पर लगने वाले बहुत से कर भी खंत कर दिए गए हैं।

3. जीएसटी की चार दरें 5, 12, 18 और 28% हैं। अनाज के साथ साथ कई चीज़ों पर कर मुफ्त है यानी ऐसी कई चीज़ों पर कर नहीं लगाया जायेगा।  4. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी से एक कर, एक बाजार और एक राष्ट्र का सपना था जो पूरा हुआ। 

5. जीएसटी को आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार माना जा रहा है जिसे आर्थिक क्रांति का नाम भी दिया जा रहा है।  6. जीएसटी से देश की 2,000 अरब की अर्थव्यवस्था और 1.3 अरब लोग सभी एक साथ जुड़ जायेंगे। 

7. इस जीएसटी की समस्त प्रक्रिया को पूरा करने के लिए करीब 17 सालों का लंबा समय लगा है।  8.जीएसटी से वर्तमान की बहुस्तरीय कर व्यवस्था समाप्त होगी। साथ ही टैक्स का बोझ बी खत्म हुआ। 

1