Trending Topics

क्या आप जानते है दुनिया के इन 7 सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में

7 Most Beautiful cities In the World

ये तो आप सभी जानते है कि ये दुनिया बहुत खूबसूरत है। इस दुनिया में ऐसे बहुत से शहर हैं जो हमारी कल्पना से भी ज़्यादा सुन्दर हैं लेकिन आज हम आज ऐसे शहरों की बात करेंगे जहाँ सभी जाना चाहते हैं क्योंकि सुन्दर होने के साथ ही उनका इतिहास, कल्चर, लोकप्रियता और प्राक्रतिक सुंदरता और महत्व कई शहरों से बहुत ज़्यादा है। जो इनको बेमिसाल और भीड़ में अलग बनाते हैं। चलिए हम आपको 7 ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं जहाँ आप अपना अगला हॉलिडे आँख बंद करके प्लान कर सकते हैं। चलिए जानते है इन शहरों के बारे में :-

Paris

अगर आप से कोई पूछे कि आप दुनिया में कहाँ-कहाँ घूमना चाहते हैं तो हम सब की लिस्ट में पेरिस जरूर होगा। कोई भी प्यार करने वाले जोड़े की ये तमन्ना होती है कि वो कुछ पल पेरिस में ज़रूर बिताए। कला और संस्कृति से भरपूर इस शहर में आकर हर कलाकार खुद को पूरा मानता है।

London

दुनिया का सबसे महान शहर कौन सा है? इस सवाल के जवाब में हर बड़े शहर के लोग अपने शहर को नंबर वन बताने लगेंगे। न्यूयॉर्क,  बर्लिन, मॉस्को, दिल्ली, मुंबई, टोक्यो आदि, इनकी फेहरिस्त इतनी लंबी है कि यहां उसे गिनना मुश्किल है। मगर, ब्रिटेन की राजधानी लंदन को हमेशा से महान शहर का दर्जा हासिल था। एक वो दौर था कि लंदन उस ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी था जिस पर कभी सूर्यास्त नहीं होता था।

आज भी ये देश दुनिया के सभी टूरिस्ट को आकर्षित करता है। लंदन के इतिहास पर नज़र डालें तो आज का दौर सबसे बहेतरीन कहा जा सकता है। आज ये शहर सबसे महान है, सबसे गतिमान है, सबसे आगे है पहले से कहीं बेहतर है आज का लंदन शहर।

Rome

कला और सुंदरता का अनूठा संगम है रोम। ऐसा विश्वास किया जाता है कि रोम नगर की नींव 'वर्गाकार रोम' के रूप में पैलेटाइन पहाड़ी पर रॉमुलस के द्वारा डाली गई थी। इसका विस्तार अन्य पहाड़ियों पर एवं नदी के दोनों ओर बाद में हुआ। रोम की एक विशेषता पहाड़ी ढालों पर इसके चित्ताकर्षक उद्यानों एवं गिरजाघरों की उपस्थिति है, जिनका दृश्य बड़ा ही रमणीक है। नगर में लगभग 300 गिरजाघर कई पुस्तकालय, अजायबघर आदि हैं। विश्वविद्यालय भवन, यूरोप का सुंदरतम अस्पताल, पैलेस ऑव जस्टिस, आदि अन्य प्रसिद्ध भवन हैं। ये नगर इतिहास में बहुत महत्व रखता है। इसलिए इतिहास में रूचि ऱखने वालों के लिय ये मस्ट गो प्लेस है।

New york

अमेरिका का सबसे मशहूर ये शहर सपनो की नगरी है। जहाँ लोग अपने सपनो को सच करने आते है। रोशनी और भीड़भाड़ से भरा ये शहर दुनिया के सबसे जिवंत जगहों में से एक है यहाँ पे करने के लिए बहुत कुछ है। लोग कहते है कि ये शहर कभी सोता नहीं है। लाइफ को एन्जॉय करने वालों और पार्टी लवर्स के लिये ये स्वर्ग है।

1