Trending Topics

इंदौरी तड़का : भिया अब वेलेंटाइन्स के बाद तो सारे महांकाल के आसिक नजर आएँगे इंदौर में

indori tadka now all the Mahakala devotees in Indore

इंदौरी तड़का : हाँ भिया जय महांकाल। हर हर भोले।  कैसे हो भिया फर्स्ट क्लास, बोले तो झक्कास। भिया कल तो महाशिवरात्रि है क्या प्लान है कल भांग पियेंगे लपक के है ना। भिया इंदौर में सबसे ज्यादा अगर किसी के भक्त है तो वो है भोलेनाथ के। किसी की बी बात कर लो जितने भी है सबी को भोलेनाथ का ही चस्का लगा हुआ है।  और ऐसा भी नी है की सारे शरीफ है ये वोई आवारा लड़के है जो गुंडागर्दी झाड़ते है और महांकाल का नाम जपते है। अब भिया कल शिवरात्रि है कल देखो तुम तो, जो भांग चढ़ने वाली है सबको की पूछो ही मत। सब कल भांग की धूनी रमाऐंगे। सबी कल मजे से पागल होएंगे। 

कल तो इंदौर में सारे चक्के जाम रेंगे, कोई किसी को नी देखेगा बस हर जगह भोले भोले भोले। हर हर महादेव। भिया बोले तो कल महादेव के अलावा इंदौर में कुछ नजर नी आएगा या तो भोले के दीवाने नजर आएँगे या खुद भोले। चलो भिया अब क्या कहे दीवाने तो हम बी है भोले के। हम तो अबी बस कल का इंतज़ार कर रे है। चलो भिया आज से ही आप सबी को भोले के दिन की जमके बधाइयां।

You may be also interested

1