Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया अपने इंदौर में तो सबी फूल है

indori tadka 1 april april fool

Indori Tadka : भिया आज तो अप्रैल फूल (April Fool) है। बड़े यहाँ अपने इंदौर में किसी को फूल बनाने की जरूरत नी है यहाँ पे तो सब आलरेडी फूल ही है।  भिया ये इंदौर है यहाँ पे लोगो को कुछ बी के दो कबि बुरा नी मानेंगे। बड़े देखो आज तो सब एक दूसरे को लपक के अप्रैल फूल मनाएंगे। कोई बड़े बड़े अप्रैल फूल तो कोई छोटे मोटे अप्रैल फूल। देखो भिया वैसे सई सई बतऊ तो यहाँ पे लोग पेले से ही फूल है तो कोई इनको अप्रैल फूल क्या मनाएगा। बड़े छोडो क्या अप्रैल फूल मनाना, फूल तो है ही यहाँ के लोग। और बड़े बाकी सब चकाचक। भिया सोचो आज अगर जिओ वालों को जिओ का बिल आ जाए तो क्या करेंगे लोग। 

सब के सब छोड़ेंगे नी अम्बानी को। अम्बानी की बारा बजा देंगे लपक के। और सोचो भिया अगर आज के दिन मोदी जी केह दे की आज से इन्टरनेट बंद तो क्या होएगा, सब उनकी भी बाते बनाने लग जाएँगे। मतलब भिया ये इंदौरी लोग सबकी बजाने के लिए ही बैठे रेते है। भिया इंदौरियों को तो गलती से कुछ बी बोल दो एक झूठ पे सब के सब यकीन कर लेंगे और अगर उनको बाद में बोलो की हम तो मजाक कर रे थे तो साले इत्ता कूटेंगे की क्या कहो। बड़े छोडो यार आज तो तुम सबको लपक के अप्रैल फूल मनाओ मन जाए तो वाह ना माने तो जाए भाड़ में। भिया तो लेओ  हैप्पी अप्रैल फूल।

इंदौरी तड़का : भिया अब इंदौर में पानी के लिए भेँकर मगजमारी होएगी

इन्दौरी तड़का : भिया ये इन्दौरी छोरियां पानीपुरी कम, भाव जादा खाती है

इन्दौरी तड़का : बड़े सम्पट नी पड़ता जब छोरियों को मुँह बांधना ही होता है तो इत्ता मेकअप क्यों करती है

 

1