Trending Topics

ये है दुनिया भर के कुछ ऐसे लॉ, जो महिलाओं के है दुश्मन

These anti-women laws will shock you

कहते हैं एक महिला से ही घर बनता है। यानि महिला ही एक जीवन को आगे बढ़ाने का आधार है। लेकिन फिर भी महिलाओं को हमेशा ही दबाया जाता है उन पर अत्याचार किये जाते हैं और उन पर हिंसा भी की जाती है। भले ही महिलाओं को लेकर कई कानून बन गए हो लेकिन फिर भी उन पर अत्याचार किये जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लॉ के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं की आज़ादी के दुश्मन है। अलग अलग देशों में महिलाओं के लिए ऐसे नियम बनाये गए हैं जिन्हे सुन कर आप भी यही सोचेंगे कि उनके सुरक्षा के लिए है या फिर उनके खिलाफ। आइये बताते हैं उनके बारे में जो बेहद ही अजीब है। 

औरत से उसका पति रेप कर सकता है

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियाई देश बहामास में ऐसा ही नियम है जहाँ पति अपनी पत्नी की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर भी शारीरिक संबंध बना सकता है। 

औरत का अपहरण कर सकते हैं

लेबनान में ऐसा नियम है जहां अगर किसी औरत का रेप होता है तो उसे सज़ा नहीं दी जाती अगर वो उस महिला से शादी करने के राज़ी हो जाये। 

धोखा देने पर महिलाओं को जान से मारने का हक़

मिस्त्र में अगर कोई पत्नी पति को धोखा देती है तो पति उसे जान से मार सकता है इसके लिए उन्हें मामूली सज़ा दी जाती है। 

औरतों को पीटा जा सकता है

नाइजीरिया में कोई भी महिला को शारीरिक चोट पहुंचा सकता है लेकिन शर्त ये है कि वो महिला उसकी पत्नी होनी चाहिए जो गंभीर रूप से घायल ना हो। 

You may be also interested

1