Trending Topics

16 दिसम्बर 2012 का वो सामूहिक बलात्कार आज भी है लोगों के ज़हन में ज़िंदा

damini rape case 16 december 2012

2012 दिल्ली में हुआ सामूहिक बलात्कार का मामला आज भी लोगों की रूह कंपा देता है। 16 दिसम्बर 2012 को ही हुआ ये बलात्कार का मामला जिसको आज पुरे 4 साल हो चुके हैं। दिल्ली में एक युवती का अपने पुरुष मित्र के साथ बस में सफर करना उसकी मौत का कारण बन गया। अपने मित्र के साथ बस में सफर कर रही थी दामिनी नामक लड़की जिसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। पहले तो कुछ सिरफिरों की तरफ से युवती और उसके मित्र को काफी सुनना पड़ा।

damini rape case 2012

जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन्हें बुरी तरह से पीट दिया गया। पिटने से युवती का दोस्त बेहोश हो गया बाद में लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की गयी बहुत विरोध करने पर जब वो थक गयी तो उन्होंने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। जब सफल नही हो पाए तो लड़की यौनांग में व्हील जैक की रॉड घुसाकर उसके अन्तरंगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

damini rape case 2012

इतना होने के बाद दोनों को चलती बस  से नीचे फेंक दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल युवती का कई दिनों तक इलाज चला लेकिन सुधार ना होने पर 26 दिसम्बर 2012 को सिंगापुर के माउन्ट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया जहाँ उस युवती ने 29 दिसम्बर 2012 को दम तोड़ दिया।

1