Trending Topics

क्या कभी देखी है Giraffe Woman, जानिए इसकी अनोखी कहानी

meet the giraffe woman who stretched her neck for 5 years

दुनिया में विचित्र कहानियों की और विचित्र लोगों की कोई कमी नहीं है। आये दिन हमे कोई ना कोई कहानी ऐसी सुनने को मिलती ही है जो हमारे लिए वाकई अजीब होती है और ऐसी होती हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। ऐसे कई लोगों के बारे में और बड़े बड़े सेलिब्रिटीज के बारे में आपने सुना होगा जो लाखों और करोड़ों रूपए खर्च कर के अपने शरीर को पूरी तरह से बदल लेती हैं।

कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो अपने चेहरे की सर्जरी करवा लेते हैं सिर्फ इसलिए की वो अच्छे और अलग दिखने लगे। तो ऐसी ही एक और अजीब कहानी को लेकर हम आये हैं। इस कहानी को सुनने के बाद आप भी यही सोचेंगे कि ऐसे भी लोग होते हैं। यानी लोग खुद को बदलने के लिए क्या क्या करते है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। तो आइये जानते हैं इस अनोखी कहानी को और इस अनोखी महिला को भी। 

क्या आप ये सोच सकते हैं कि कोई महिला अपने पसंदीदा जानवर की तरह बनाना चाहती है ? आखिर जानवर की तरह कौन बनना चाहेगा, लेकिन ये महिला ऐसी ही है जो अपने पसंद के जानवर को कॉपी कर रही हैं यानी वो उसी की तरह बनना चाहती है। हम जिनके बारे में बताने जा रहे हैं उस महिला ने पांच साल पहले इसका फैसला ले लिया था की अपने पसंद के जानवर यानि जिराफ जी तरह दिखना चाहती है।

वैसे तो हर जानवर अपने आप में अलग ही होता है लेकिन बात करें जिराफ की वो अपनी लम्बी गर्दन के कारण जाना जाता है। लेकिन ये सुनना भी हर किसी के अजीब ही होगा कि कोई जिराफ की तरह बनाना चाहता है।

ये महिला है Sydney V. Smith जो पिछले कुछ सालों से अपनी गर्दन को जिराफ की तरह करने की कोशिश कर रही हैं सिर्फ इसलिए कि वो जिराफ की तरह दिख सके। अगर आपने ध्यान नहीं दिया हो तो बता दे कि उन्होंने अपनी गर्दन में कुछ ताम्बे की कुछ रिंग्स डाल के रखी हैं जिससे कि उनकी गर्दन में फैलाव आ जायेगा और वो जिराफ की गर्दन की तरह दिखने लगेगी।

इतना ही नहीं सिडनी को The Giraffe Woman भी कहा जाता है, उनके साथी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। इस अनोखी कहानी की जानकारी उनके दोस्तों ने फेसबुक पर शेयर की थी जिससे ये वायरल हो गयी। ये अनोखा होने के साथ साथ एक आकर्षण भी है जो जिराफ़ की तरह दीखता है।

आम तौर पर इस तरह का फैशन या तरीका थाईलैंड और बर्मा की कायन लाहवी जनजातियों में देखने को मिलता है। थाईलैंड की महिलाएं जो अपने इसी तरीके के लिए जानी जाती हैं।

ये कायन महिला अपनी गर्दन में अजीब तरह की रिंग डाल कर रखती हैं जो वास्तव में इनका गहना है। इसी गहने से इन कायन महिलाओं की गर्दन भी लम्बी हो रही हैं। इसी को देखते हुए सिडनी का भी ये दावा है कि उनकी गर्दन कहीं हद तक लम्बी हो गयी है।

एक के बाद एक रिंग्स ये अपनी गर्दन में डालती जा रही हैं जिससे ये एक साथ मिलकर अच्छा खासा प्रभाव डाले। आप इस बात पर भी यकीन नहीं करेंगे कि उनकी गर्दन की ये रिंग्स करीब 5 पौंड की हैं।

अपने इसी असामान्य रूप के चलते ये काफी चर्चित भी हो गयी और इस के साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की। इन्हे जिराफ इतना पसंद है कि इन्होने एक बार अपनी बॉडी को जिराफ़ की तरह पेंट करवा लिया।

1