Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े! ये इंदौर की छोरिया मेकअप के बिना रे सकती है लेकिन पानीपुरी के बिना नी

indori tadka indori people not live without panipuri

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया राम। बड़े बात तो सई के रिए है हम। यहाँ इंदौर में जो छोरियां है ना वो मेकअप के बिना तो रे लेनी लेकिन पानीपुरी के बिना नी। भिया इंदौर की छोरिया अगर एक दिन पानीपुरी नी खाए तो उनकी हालात कैंसर के मरीज की तरह हो जाती है। इंदौर की पानीपुरी तो वैसे बी काफी फेमस है। यहाँ पे पोए, जलेबी, समोसे, कचोरी और पानीपुरी ऐसी चीजें है जिनके बिना यहाँ के लोगों रे ही ने सकते। सूबे उठो तो यहाँ के लोगों को कचोरी, समोसे, पोए तो चिए ही चिए। बाकी छोरियों को तो बस एक बार बोल दो की पानीपुरी खाना है कबी गलती से बी ना नी केंगी। पुरे इंदौर में पानीपुरी का नाम चलता है कोई बी हो यहाँ पे पानीपुरी का बड़ा वाला फैन है। यहाँ पे लोग अगर घूमने बी आते है तो पानीपुरी खाए बिना नी जाते। बड़े इंदौर की तो शान है ये पानीपुरी।

पानीपुरी खाने एक बाद पपड़ी मांगने में बी लोग कबी पीछे नी हटते। पपड़ी के लिए तो यहाँ पे लोग एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दें। भिया वो बी एक पपड़ी नी दो तीन पपड़ी मांग लेते है और वो बेचारा पानीपुरी वाला बी ना नी कर पाता और दे ही देता है। भिया सच्ची गजब की पानीपुरी बनती है यहाँ पे। बाकी अग्गे की बात करो तो अग्गे तो कुछ है ही नी, लोगों यहाँ पे बस इन्ही चीजों के दीवाने भरे पड़े है।

1