Trending Topics

तमिल के ये सुपरस्टार हैं 369 कारों के मालिक, चाहते थे पहली मारुती खरीदना

Superstar Mammootty Have 369 Cars

हिंदी फिल्मों और उसकी दुनिया के बारे में जानने का हर किसी को क्रेज़ रहता है। वहीँ बात करें किसी सेब्रिटीज़ की तो उनसे जुडी हर चीज़ के बारे में जानने के लिए भी बहुत उत्सुक रहते हैं। हम बात कर रहे हैं मलयालम और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की जिनके पास बेहतरीन कलेक्शन हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी कार की जो एक या दो नही बल्कि पूरी 369 कारें हैं। इन्होंने अपनी कारों के लिए एक गेराज भी बनवाया है।

आपको बता दे कि मेगास्टार ममूटी के  पास जगुआर XJ-L (कैवियर) सबसे लेटेस्ट है। ये कारें इनके पास पेट्रोल और डीज़ल दोनों में हैं और साथ इसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी (KL 7BT 369) उनके 369 कलेक्शन पर बेस्ड है। उनकी कारों में 

369 जरूर होता है। इनके पास टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2 और कई SUV's हैं।

इसके अलावा ममूटी के पास आयशर कंपनी की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाइ कराया है। इन्हें साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहा जाता है। 

* मारुती 

ये है वो पहली मारुती, जिसे खरीदना चाहते थे ममूटी।

1