Trending Topics

Video : 3 साल का बच्चा समुद्र में 32 फ़ीट नीचे तक जा कर लेता Free-Diving का मज़ा

three year old boy can do free diving

हुनर और कला की कोई सीमा नही होती और ना ही इसके लिए कोई उम्र होती है। हुनर के मामले बहुत से लोग आगे होते हैं ,लेकिन बार बच्चे भी उन हुनरबाज़ों को पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे कई बच्चों के हुनर आपने देखे होंगे जो करतब करने में माहिर होते हैं। आज आपको बताते हैं एक ऐसे ही बच्चे के बारे में। 

आपने फ्रीडाइविंग का नाम सुना ही होगा। जिसमे पानी में जा कर अपनी साँस रोकने का काम करते हैं जितनी उनकी क्षमता होती है। होता तो बहुत मुश्किल है ये लेकिन ये छोटा सा बच्चा कर लेता है। ये आप इस विडियो में देख सकते हैं। जिसे देख कर आप भी हैरान रह जायेंगे। तीन साल का बच्चा समुद्र के अंदर 32 फ़ीट नीचे जाकर ये कारनामा कर रहा है। इस बच्चे का नाम है Fedor Afonasiev जो अपनी दो साल की उम्र से ही ये काम कर रहा है। अपने माता पिता से ये हुनर सीखा है इस बच्चे ने। ये विडियो है Blue Sea का और इसे Moscow के प्रोफेशनल फ्रीडाइवर Alexey Molchanov ने रिकॉर्ड किया है। ये जान कर आप भी हैरान होंगे कि Alexey पानी में अपनी सांस करीब 9 मिनट तक रोक सकते हैं। 

You may be also interested

Recent Stories

1