Trending Topics

इस राखी पर महिलाओं के लिए Top 10 Most Beautiful Indian Outfits

अनारकली-चूड़ीदार (Anarkali and Churidaar) 

ट्रेडिशन : उत्तरप्रदेश 

कीमत : 1000  रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत  ये भी एक तरह का सूट ही होता है जिसे लडकियां  और महिलाएं पहनती हैं। इसमें इस सूट का कुरता अनारकली होता है जो घेरदार होता है साथ ही ये अलग अलग लम्बाई के अनुसार आता है। इसके साथ चूड़ीदार सलवार होती है जो स्किन टच होती है। 

अनारकली का चलन टीवी पर आने वाली फिल्मों से हुआ है जिसे लॉन्ग कुरता होता है जो काफी घेरदार होता है। पहले ये खास मौके पर ही पहना जाता था लेकिनं अब ये चलन में आ गया है जिसे कभी भी पहना जा सकता है। इसकी कीमत 1000 से शुरू होती है और डिज़ाइन के अनुसार इसकी कीमत बढ़ती जाती है।

मेखला चादर (Mekhela Chadar)

ट्रेडिशन : असम
कीमत : 1000  रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत : ये भी ट्रेडिशनल ड्रेस में गिनी जाती है। लेकिन ये असम राज्य में ज्यादा प्रचलित है। हमारे प्रदेश में इसे कम ही देखने को मिलता है या फिर नहीं देखने को मिलता। इसमें आपको बता दे, इस ड्रेस में ऊपर पहने जाने वाले को चादर कहते हैं और नीचे पहने जाने वाले को मेखला कहा जाता है।  ये कई तरह की सिल्क में पाया जाता है।

ये आम तौर पर सिल्क की बनी होती है। जिसे असम में खास ख़ुशी के मौके पर पहना जाता है। इनकी कीमत शुरू होती है 1000 से जिसे आप आसानी से ले सकते हैं।

फिरन (Phiran)

ट्रेडिशन : हिमाचल और कश्मीर

कीमत : 2000 रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत : हिमाचल और कश्मीर में पहना जाने वाला ऑउटफिट है फिरन, जिसे महिला और पुरुष दोनों पहनते है। इस तरह का खास पहनावा हमे सिर्फ वही देखने को मिलता है। इसमें कुरता अपनी साइज से कहीं ज्यादा बड़ा होता है साथ ही इसकी स्लीव्स भी काफी ढीली होती है। आम तौर पर ये ऊनी होते हैं। 

इनकी शुरुआत ही 2000 से होती है। इन ड्रेस को खास सर्दी के मौसम में पहना जाता है जिससे ठंड को रोका जा सकता है।

फुलकारी-दमान (Phulkari and Damaan)

ट्रेडिशन : पंजाब और हरियाणा 
कीमत : 1000 रूपए से 10,000 रूपए तक 

खासियत : इसे खास पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहना जाता है। इसी ड्रेस से उनके पहनावे का एक अलग लुक देखने को मिलता है जो हमे कहीं और कम ही दिखाई देता है। इसमें एक खास तरह के अट्रैक्टिव पैटर्न होते हैं जो भारत की सभ्यता को भी दर्शाते हैं। 

फुलकारी और धमान को खास मौके पर भी पहना जाता है साथ ही ये आम मौके पर भी पहना जा सकता है। बनावट और डिज़ाइन के अनुसार इसकी कीमत तय की जाती है। शुरुआती कीमत होती होती है 1000 रूपए जिसे लेकर आप अपनी बहन को राखी का गिफ्ट भी दे सकते हैं।

1