Trending Topics

शादी में शरारत करना पड़ी भारी, लड़की ने किया शादी से इंकार

bihar wedding bride dumps groom

शादी में अक्सर धूम धड़ाका होता है। खासकर बारातियों की तरफ से तो कुछ ज्यादा ही होता है। कहते हैं दूल्हे के दोस्त धूम धड़ाका ना करें तब तक शादी अधूरी ही लगती है। लेकिन कभी कभी शादी में ज्यादा उधम करना महंगा भी पड़ जाता है। जैसा इस शादी में हुआ है जिसके बारे में हम बता रहे है। जी हाँ, शादी में ज्यादा मस्ती करने के कारण शादी टूट भी सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार की एक शादी में जहाँ लड़के वालों की तरफ से ज्यादा शरारत करना शादी टूटने के कारण बन गयी। खबरों के अनुसार गुजरात की रहने वाली फ़ैशन डिज़ाइनर लड़की की शादी पुणे के रहने वाले लड़के से हो रही थी। 

लड़का पेशे से इंजीनियर और MBA ग्रेजुएट है, लेकिन जिस दिन शादी होने वाली थी और जैसे ही लड़के वालों ने लड़की को मंडप में देखा तो शरारत में बदसलूकी पर उतर आये। शरारत में ही उन्होंने एक दूसरों पर खाना फेंकना शुरू कर दिया। शादी में अब मस्ती चलती है लेकिन एक हद में ही अच्छी लगती है मस्ती भी। लेकिन यहाँ तो माजरा ही अलग था।

इस माहौल को देखते हुए जब लड़की ने दूल्हे से बात की तो दूल्हे ने कहा, वो लड़की को छोड़ सकता है पर अपने दोस्तों को नहीं। बस इतना ही था कि लड़की ने बिना सोचे समझे ही शादी से मना कर दिया और बारात आखिर वापस लौट गयी। 

Video : गर्मियों में भी कैसे रहती है लड़कियों की स्किन गोरी

Video : इस गर्मी में ये लोग बेच रहें है बहुत ही छोटा सा AC

 

1