Trending Topics

इन्दौरी तड़का : यहाँ पे अगर आपने किसी को आप कह दिया तो दंगे हो जाते है भिया

indori tadka indori people language

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया जो बी पढ़ रे हो ना आप बिलकुल सईं पढ़ रे हो।  यहाँ इंदौर में अगर आपने आप बोल दिया लोग आपको इत्ता मारेंगे की क्या बतऊ।  यहाँ पे आप वाप कुछ नी होता यहाँ पे सिर्फ तू होता है तू। मतलब कोई बी हो ना जान पेचान वाला ही क्यों ना हो आपको तू ही बोलना है वरना यहाँ पे इस बात के बी दंगे हो जाते है की तूने मेरेको आप कैसे बोल दिया बे तेरी तो। यहाँ पे आप कहना एक प्रकार की बेज्जती वाली फीलिंग देता है। भैया जब बी कोई बी मिले तू ही बोलो आप वाप गया तैल लेने। यहाँ पे अगर एक दोस्त दूसरे दोस्त को आप के देते है ना तो सारे दोस्त उसको मिलके इत्ता मरते है की क्या बोलू यार भिया। यहाँ पे लोगो को नाम से बी नी बुलाते है। अब तुम सोचोगे की फिर कैसे ?? 

यहाँ पे लोग नाम से नी भिया सरनेम से बुलाते है और अगर फिर भी लोग नी सुनते तो गालियां शुरू हो जाती है। जैसे पेले तो बोलेंगे ओए यादव चल आज तू पार्टी देगा, और अगर यादव ने नी सूना तो सारे दोस्त शुरू हो जाते है अबे साले कुत्ते आज तो बेटा अब तू ही पार्टी देगा समझा। मतलब की यहाँ पे धमकियां तो सरेआम चलती है फिर वो किसी के सामने बी हो। और यहाँ पे अगर एक दोस्त ने लड़ाई कर ली तो सारे दोस्त उसके साथ आ जाएंगे भाई बता किसको सूतना है तू बस बोल बड़े आज तो दंगल करेंगे अपन। भिया कुछ बी हो इंदौर की तो बात ही निराली है।  

इंदौरी तड़का : तो बोलो हर हर हर... !

इन्दौरी तड़का : अबे अबी तो इस गाड़ी पर तीन और आ जाएंगे

इन्दौरी तड़का : भण्डारा कहाँ पे हो रिया है? ऐसे-ऐसे वर्ड्स सर्च करते है गूगल पे इंदौरी लोग

 

Recent Stories

1