Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया अप्रैल की पहली तारीख ही बेवकुफो की होती है

indori tadka april fool day indori tadka special

हाँ बड़े कल तो अप्रैल फूल है तो कल के दिन सबी बेवकुफो को इकट्ठा कर लो और उसके बाद लपक के सबकी सुताई कर दो, है ना। भैया सबसे जादा बेवकूफ इंदौर मी भरे पड़े है हर कोई यहाँ पे बेवकूफ है।  यकीन नी होता तो कबि आके देखो सब पता चल जाएगा।  यहाँ पे हर इंसान दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ है। अगर आप अप्रैल फूल वाले दिन इनको सच भी बोलो ना तो साले सब झूठ ही मानते है।  मतलब हद है भिया अब कोई सच बोले तो यकीन तो करों। और यहाँ पे अप्रैल फूल बी कोई बड़ा नी मनाते, बस छोटे मोठे तरीके से।  जैसे वो देख तेरे पीछे छिपकली है, वो देख तेरे पीछे कॉकरोच है। मतलब बड़े ये ऐसे कोई अप्रैल फूल मनाता है मनाना ही तो कुछ बड़ा करो ये क्या छोटा मोटा अप्रैल फूल।  वैसे बी यहाँ के लोगो को अप्रैल फूल बनाने की क्या जरूरत है ये तो होते ही फूल है।  और यहाँ की लडकियां तो महा फूल है।

इनको लोग दिनभर झूठ कह लेते है और ये यकीन करती जाती है। जैसे कोई इन्हें खूबसूरत कह दें तो यकीन, कोई इन्हें आई लव यू कह दें तो यकीन, कोई इन्हें वादे कर दें तो यकीन, कोई इन्हें कॉकरोच से डरा दें तो यकीन, मतलब हर बात पे आराम से यकीन कर लेती है। बड़े यहाँ की लड़कियों को उल्लू बनाना बाए हाथ का खेल है।  यहाँ पे रोज लोगो को उल्लू बनाया जाता है।  कबि माँ को कबि बाप को कबि भई को कबि भेन को।  देखो भिया दिल पे ना लो मजाक कर रे है हम बी। हमने सोचा अप्रैल फूल कल है तो हम आपको आज ही बना देते है। बड़े ये इंदौर के लोग अच्छे होते है भैया दिल से साफ़ और दिमाग से तेज।  ऊपर लिखी सबी लाइने झूठ है कृपया आप उन्हें दिल पे ना ले। 

इन्दौरी तड़का : भिया यहां पे हर बात पे लोग जुगाड़ लगाते है

इंदौरी तड़का : भिया अब इंदौर में पानी के लिए भेँकर मगजमारी होएगी

इंदौरी तड़का : तो भिया इस बार अप्रैल फूल पे किसको फूल बनाओगे

 

1