Trending Topics

इंदौरी तड़का : तो बोलो हर हर हर... !

indori tadka mahashivaratri special

इंदौरी तड़का : आज तो महाशिवरात्रि है भिया हर जगे पे छोरो का तांता लगा हुआ नजर आएगा। हर छोरा आज महाकाल महाकाल ही गाएगा। भिया आज तो इंदौर की हर बस्ती भंग में रम जाएगी। आज तो हर जगे पर मदमस्तों का झुण्ड नजर आएगा। देखो भिया पूरा देश घूम आओ और उसके बाद इंदौर आ जाओ इंदौर में ही मिलेंगे आपको सबसे जादा महाकाल के भक्त। आज तो इंदौर की शान ही निराली होगी भिया हर जगे पे तांडव होएंगे तांडव। शिव जी की बारात आज पुरे इंदौर में घूमेंगी। भिया तुम बी लग जाओ सूबे सूबे शिव जी की पूजा में रम जाओ भक्ति में। देखो भिया दुनिया का बेड़ा तो शिव जी को ही पार लगाना है भले ही तुम 2G और 4G चला लो दुनिया तो शिवG से ही चलेगी। ताऊ आज तो तुम भी लपक के लगे होंगे भोले की भक्ति में। बोलो हर हर महादेव।

भिया आज तो  हम भी भोले भोले का ही सुर लगा रिए है। सबसे जादा इंतज़ार तो खिचड़ी का है भोले बाबा की शादी की सालगिरह है आज और आज की खिचड़ी तो भिया कसम से नी मानोगे बवाल लगती है बवाल। क्या खिचड़ी बनाते है मंदिर वाले आज तो ताऊ मंदिरों में आधी भीड़ तो खिचड़ी खाने वालों की रेगी। भिया आज लोगो को कुछ नी सिर्फ भांग और खिचड़ी दिखेगी। तो भिया जय महाकाल। 

इन्दौरी तड़का : क्या बात है भिया आज तो बोत महक रिए हो

इन्दौरी तड़का : बोत याद कर रिए है आज तो हम हमारे होने वाले लवर को

इन्दौरी तड़का : भिया आज तो जो मिले उसी को चेप देओ आइ लव यू

 

Recent Stories

1