Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बोत याद कर रिए है आज तो हम हमारे होने वाले लवर को

indori tadka missing day special

इन्दौरी तड़का : हां भिया राम कैसे हो चकाचक। भिया आज तो सब किसी ना किसी को याद कर री होंगे। क्योंकि आज तो मिसिंग डे है ना। आज जो लोग सिंगल होंगे वो बेचारे अपने होने वाले लवर को याद कर रिए होंगे। जिनके लवर होंगे वो अपने लवर्स को याद कर री होंगे और जिनके एक्स होंगे वो उनके एक्स को याद कर री होंगे। याद तो मेको बी बोत आरी है। मेरे होने वाले लवर की। भिया कभी कभी तो मेरेको लगता है भगवान मेरे वाले को बनाना ही भूल गया है। तभी तो अब तक नहीं मिल पाया। यहाँ पर सब अपने अपने लवर को मिस करते है और हम सिंगल्स उनके आने का ही इंतज़ार करते रेते है।

हे भगवान कुछ तो रहम कर कोई तो हमारे लिए बी भेज दें। यहाँ लोग ब्रेकअप कर रे है पैच आप कर रे है और हमको देखो हम तो घर में आलू, धनिया, टमाटर लेके आ रे है। लोग  3-4 महीने साथ रेने के बाद बाद ब्रेअकप कर लेते है और यहाँ हमको देखो अगर 2 दिन बी किसी के साथ रे लेते है तो सच्चा वाला प्यार हो जाता है ज़िन्दगी भर साथ रेने के सपने देख लेते है। लेकिन आज का क्या करे भिया आज तो हम बस याद कर सकते है और कुछ नी। 

इन्दौरी तड़का : हां तो भिया आज तो पप्पी डे है

इन्दौरी तड़का : क्या बात है भिया आज तो बोत महक रिए हो

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया खुश तो भोत होंगे आज तुम

इन्दौरी तड़का : अब शुरू हुए है भिया असली वाले वैलेंटाइन डेज

 

You may be also interested

1