Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौर की तो बात अलग ही है

indori tadka indories are just unique and special

Indori Tadka : बड़े बात तो सच है ये इंदौर है ही ऐसी जगे जहाँ पे सब एक सब अलग अलग ही है साला यहाँ पे सब के सब एब्ले ही भरे पड़े है हर बात में एलबलाई दिखाते है लोग।  साला इंदौर के सारे लोग ऐसे ही है।  बड़े ही श्याणे, और बड़े ही खतरनाक बी।  बड़े यहाँ पे गुंडे मवाली बी इत्ते है की क्या कहु। बड़े इंदौर जगे ही ऐसी है की यहाँ पे लोगो को अपनी वाली दिखाने में भोत मजा आती है। सभी को अपनी वाली दिखाते रेते है। कहीं बी कुछ हो जाए तो ऐसे घेरा  बनाते है सब के सब जैसे गरबे हो रिए हो।  और यहाँ के छोरों की बात की जाए तो वो तो ऐसे  श्याणे है की क्या बतउ, साला एक मेटर करेगा और २० लोग आके खड़े हो जाएंगे उससे निपटने के लिए।

बड़े दोस्ती कहीं निभाई जाती है तो वो यहीं है, इसीलिए इंदौर की तो बात ही अलग है। यहाँ पे बाप अगर बेटे पे बरसता है तो उसे बचाने के लिए माँ फटाक से आ जाती है इसीलिए भिया इंदौर की तो बात ही अलग है। भाई और बहन के झगड़े में भाई को पापा दांत देते है और अक्सर बहन बच जाती है इसीलिए बड़े इंदौर की तो बात ही अलग है। बहन किसी एक की होती है और उसका ध्यान भाई के सारे दोस्त रखते है इसीलिए बड़े इंदौर की तो बात ही अलग है। बर्थडे मनाने सभी 56 पे मिलते है इसीलिए भिया इंदौर की तो बात ही अलग है। शादी में जाए तो सेल्फी एक नी 100 क्लिक करते है इसीलिए बड़े इंदौर की तो बात ही अलग है।  इंदौर में इत्ती खूबियां है की हम गिनाते गिनाते तक जाएंगे इसीलिए एक ही बात केते है बड़े इंदौर की तो बात ही अलग है।  

इन्दौरी तड़का : बड़े अब तो इन्दौरी नानी के यहाँ जाएंगे

इन्दौरी तड़का : अब तो भिया सब कुछ बस ठंडा होना

इन्दौरी तड़का : बड़े यकीन मानो इंदौर में बी है बड़े बड़े भुत

 

1