Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े अपने इंदौर में बारिश में घूमने का मजा ही अलग है

indorie tadka special article

हाँ भिया इंदौर में बारिश में घूमने का एक अलग ही मजा होता है।  सब के सब यहाँ पे बारिश में ऐसे घूमने निकलते है की क्या कहों। बारिश का यहाँ पे एक अलग वही अंदाज है मौसम ऐसा बन जाता है की बस देखते ही रे जाओ। बड़े कसम से यहाँ पे बारिश में लपक के मजा आती है। यहाँ पे तो बारिश में घूमने की बी भन्नाट जगहे है जैसे अपना तिंछाफाल ले लो, पातालपानी ले लो, मांडव ले लो, तफरी ले लो बड़े ऐसी ऐसी जगह है की नाम सुनके ही मन करता है अभी हो आओ। इन बारिश के दिनों में आधे इंदौर वाले तो यहां जगहों पर ही मिल जाएंगे। मजे में रेते है सारे इंदौरी। इंदौर वालों को बारिश इसलिए भोत पसंद है क्योंकि उनको अच्छी अच्छी जगे पे पानी में घूमने को मिल जाता है ऊपर से मजे बी आते है और मस्त मौसम का लुफ्त बी उठ जाता है। कसम से ऐसे भेतरीन मौसम बनते है इंदौर के की क्या बोलो। लपक के शानदार वाले।

भिया यहाँ पे एक बार कोई सी मौसम में आ जाए तो यहाँ से जाने का बोले ही ना। बड़े जगो ही ऐसी ऐसी है यहाँ पे। बावा कसम से ऐसी ऐसी जगे जहाँ से कबि वापस आने को मन ही ना करे। बड़े यहाँ पे तो इस मौसम में बी ये सब जगे खाली नी रेटिटो सोचो बाकी मौसम में क्या होता होयेगा। सबको यहाँ पे घूमने का लपक शौक है और ऐसे मजे से घूमते है सब  की कोई फ़िक्र ही नी है बस ज़िंदगी के मजे है मजे। बड़े एक बात और है यहाँ की यहाँ पे लोगो को टेंशन होती ही नी है सब मस्तमौला बनके घूमते है बस, कोई परवाह ही नी कोई की। 

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौर में पोए और जलेबी से ज्यादा कोई फेमस ना है

इंदौरी तड़का : सोनू...सोनू....साला अब इंदौर में बी यई चल रिया है

 

Recent Stories

1