Trending Topics

होली के बाद कलर निकालने के लिए करें ये 4 उपाय

4 tips to remove holi colors

होली के दिन रंगों से बचने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते लेकिन फिर भी रंगीन हो ही जाते है।  ऐसे में बाद में रंगों को शरीर से निकालने में जो परेशानियां होती है वो बेहद ही मुश्किल में डाल देती है।  आज हम आपके लिए कुछ ख़ास उपाय लेकर आए है जिससे की आपको रंग खेलने के बाद उन्हें शरीर से निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
 

बेसन पैक

आप बेसन में मलाई और निम्बू के रस को मिला ले और उसके बाद उसी से चेहरे पर मसाज करें जिससे की रंग आसानी से निकल जाएगा और चेहरे पर नमी बनेगी।

आटे की चौकर का स्क्रब

आप चाहे तो अपने चेहरे पर चौकर में दूध को मिलाकर लगा सकती है। उससे चेहरे से रंग साफ़ हो जाएगा।

मसूर की दाल

मसूर की दाल को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीस कर चेहरे पर लगा लें और फिर गरम पानी से स्क्रब कर लें।

बालों के लिए दही-बेसन पैक

बालों में कलर चला गया हो तो आप बेसन में दही और निम्बू का रस मिलाकर सर पर मसाज कर शैम्पू से धो सकती है।

Recent Stories

1