Trending Topics

इंदौरी तड़का : भिया ये आने वाली 14 फरवरी ना जाने कित्तो की बारा बजाएगी

indori tadka valentine calendar special

इन्दौरी तड़का : हाँ ताऊ राम राम। क्या चल रिया है ? अरे ताऊ याद है ना वो आ रहीं है। अरे वोई जो सबके दिलो को तोड़ती भी है और जोड़ती बी है। हां हां वोई वोई जो आप और मैं इस बार बी नी मना पाएंगे। अरे हाँ 14 फरवरी। अरे यार चच्चा बोत मगजमारी है इस 14 फरवरी में बेचारे जो सिंगल है वो बी तड़पेंगे और जो डबल है साले वो बी तड़पेंगे। बेचारे जो सिंगल है वो सोच रिए होएंगे की कोई एक लड़की 7 दिन की ही गर्लफ्रेंड बन जाए तो उसके साथ ये रोमांटिक पुरे दिन मना लू। और जो डबल है वो सोच रिए होंगे की इस बार तो बस किस और वो मिल जाए तो मजा आ जाएगा। लेकिन इन छोरो की उम्मीदों पर पानी फेरने वाली छोरियां अभी ज़िंदा है। यार भिया ये इंदौर बी ना ऐसा पगला जाएगा 14 को की क्या बताओ।

देखना उस दिन ये डबल लोग हर जगह नजर आएँगे और बेचारे सिंगल घर पे ही अपनी मौत का तमाशा देखेंगे। 7 तारीख से शुरू होगा ये महा त्यौहार।  ना जाने इस त्यौहार में कित्तो के दिल टूटेंगे और कित्तो की बारा बजेंगी। इस त्यौहार के खत्म होते होते सबकी मौत होती नजर आएगी। अद्धे तो इस गम में मर जाएंगे की उनसे कोई पटी नी।  और अद्धे इस गम में मर जाएंगे की छोरी ने ब्रेकअप कर लिआ। नी नी करके 14 फरवरी के बाद इन सबके चेहरे देखने लायक होवेंगे। वैसे भिया तुम कीच कीच नी करो,  हम तो तुम्हारे लिए केलेंडर लाए है इस महा त्यौहार का, देखो और नाचो।

इंदौरी तड़का : भिया इस बजट ने तो अपने अरमानो की बारा बजा दी रे

इन्दौरी तड़का : ताऊ ये इंदौर में ड्राइवर ना पायलेट होवे है पायलेट

इंदौरी तड़का : ओ भिया ! शहर में घुसने से पेले अकड़ अपनी जेब में रख ले, क्योकि यहाँ पे सब ऐबले हैं

 

1