Trending Topics

इन्दौरी तड़का : नी नी करके 50 गोलगप्पे तो यूँ ही खा लेती है यहाँ की छोरियां

indori tadka everyone devotee of pani puri

Indori Tadka : हाँ बड़े यहाँ की छोरियां ऐसी ही है। सब की सब पानीपुरी की भोत बड़ी वाली दीवानी है।  कुछ मत दो लेकिन पानी पूरी दे दो। पानी पूरी एक बिना तो इनसे रेवाए ही ना।  पानी पूरी एक लिए तुम इनको रात को २ बजे बी बोलोगे ना तो ये तैयार रेंगी।  बस बोलने भर की देर रेती है।  जरा सा बोलो बस फिर देखो कमाल। भिया क्या बतउँ सब की सब ऐसी ही है यहाँ की छोरियां। बड़े यहाँ के लोग सब ही ऐसे है। बस छोरी ही नी छोरे बी यहाँ पे ऐसे ही है।  सब छोरे बी यहाँ पे गोल गप्पे के दीवाने है। सबको पानीपुरी होना। आंटियां बी यहाँ पे लपक के पानी पूरी सुतती नजर आती है। मेरेको तो लगता है सबको पानी पूरी के अलावा यहाँ पे कुछ नजर ही नी आता। भिया तुम इनको ऑक्सीजन बी नी दो तो चलेगा लेकिन पानी पूरी बंद कर दोगे ऐसे कैसे चलेगा।  ये तो नी चलेगा। पानी पूरी से बढ़कर यहाँ के लोगो के लिए कुछ ना है। सब छूट जाए लेकिन पानी पूरी होना। 

रोज रोज 56 पे पानी पूरी के ठेले पे ऐसी ऐसी भीड़ लगी रेती है की जगे ही नी मिलती खड़े होने की बी। बड़े गोलगप्पे खिला के तो तुम इनसे किसी का राज बी उगलवा लोगे ना तो ये उगल देंगे। पुलिस वाले छाए तो लड़कियों या आंटियों को पानीपुरी का लालच देके सारे राज उगलवा सकते है। देखो भिया ऐसा ही है यहाँ पे जो इज्जत पानी पूरी की है वो कोई की नी है।  

इंदौरी तड़का : बावा दादागिरी में पेले नम्बर पे है अपना इंदौर

इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ पे सब ज्ञानी है एक बार ज्ञान मांग के तो देखो

 इन्दौरी तड़का : बड़े फेसबुक पे लड़की की एक कमेंट पे 100 सवाल कर लेते है इंदौरी

 

1