Trending Topics

इंदौरी तड़का : तो भिया इस बार अप्रैल फूल पे किसको फूल बनाओगे

indori tadka : 1 april aprilfool

इन्दौरी तड़का : बड़े अब तो अप्रैल आ रिया है। और अप्रैल में किसी को फूल ना बनाओ तो क्या मजे।  भिया अब जादा समय नी बचा है तैयारी कर लेओ अबी से अप्रैल फूल बनाने की। बाकी जो खुद फूल है उनको बनाने की तो कोई जरूरत ना है लेकिन जो नी है उनको तो बना ही सकते है क्यों सई है ना बड़े। बाकी क्या मजे। सोचो भिया 1 अप्रैल को अम्बानी बोल दें की जिओ 1 अप्रैल से लेके तो 1 जुलाई तक फिर से फ्री करने का प्लान है तो आधे इंदौरी तो ख़ुशी से ही मर जाएंगे साले। और अगर ऐसा बोल दें की भिया अब तो जिसने जिसने बी जिओ का उपयोग किया है वो अब बिल भरेगा तो आधे लोग तो सदमे में ही मर जाए।  सई है ना भई। ये बात तो रहीं जिओ की बाकी और बी भोत सारे ऐसे काण्ड है जो अगर एक अप्रैल को हो जाए तो आधे लोग तो इंदौर के सटक ही जाएंगे। 

भिया मेरेको तो कोई इंटरेस्ट नी है ये फूल वूल बनाने में। लेकिन इंदौर में भोत से ऐसे लोग है जो फूल बनाने में काफी इंटरस्टेड है। भले ही खुद भेँकर आले फूल हो लकें दुसरो को बी बनाने में कोई कसर नी छोड़ते। भिया और तुम मानोगे नी फूल बी ऐसे तरीके से बनाते है की सामने वाला बेचारा हार्टअटैक से ही मर जाए। देखो बड़े सौ की सीधी बात अगर इंदौर में हो तो अप्रैल फूल बनाने वालों से तो बच के ही रेना।

इन्दौरी तड़का : तू आज फिर लेट आया रुक तेरे पापा को बताना ही पडेगा

इन्दौरी तड़का : तू इत्ता बड़ा हो गया के अब अपने बाप को सिखाएगा

इन्दौरी तड़का : बड़े ! ऑफिस जा जा के जिंदगी झंड हो गई है

इन्दौरी तड़का : बड़े! ये इंदौर की छोरिया मेकअप के बिना रे सकती है लेकिन पानीपुरी के बिना नी

 

1