Trending Topics

इंदौरी तड़का : सोनू...सोनू....साला अब इंदौर में बी यई चल रिया है

indori tadka every indori people crazy about sonu

Indori Tadka : भिया आजकल सभी जगे पे एक ही नाम चल रिया है "सोनू" मतलब हद कर दी है लोगो ने ले दे के कहीं पे बी शुरू हो जाते है "सोनू तेको मेरे पे भरोसा नी क्या" अब होगा बी तो क्या करोगे तुम ये बताओ।  मतलब हर जगे पे सोनू सोनू सोनू। भिया ये इंदौरी है क्या सोनू। बड़े अबी मन तो कर रिया है सारे सोनू को पकड़के एक जगे पे ला दूँ और फिर मैं उनको पकड़ पकड़ के वीडियो बनाऊ " सोनू तेको यहाँ से भागना है नी क्या"  ये सोनू सुन सुन के कानो की बारा बजी पड़ी है।  अब तो ऐसा लग रिया है की अपन बी एक गाना बना ही दें " सोनू तेको मेरेपे भरोसा नी क्या, सोनू ने फंसा के खाए पोए, पोए में दाने डले गोल गोल, सोनू तू खाके दाने मिट्ठा बोल" सोनू ने  " साला मन से ऐसे ऐसे बोल निकल रे है सोनू के लिए वो सुन ले तो भगता ही नजर आए।

बड़े यूट्यूब पे बी पूरा दिन सोनू सोनू सोनू और फेसबुक पे बी पूरा दिन सोनू सोनू सोनू। जिसको देखो सोनू कर रिया है।  जीतते प्यार से ये लोग बोल रिए है ना उत्ते प्यार से कबि किसी सोनू को ना बुलाया होगा। बड़े पगला दिया है सबने सोनू सोनू सोनू करके। साला ऐसे ही ज़िंदगी चार दिन की है और उसमे बी लोग सोनू सोनू कर रिए है।  बड़े राम राम कर लो स्वर्ग जाओगे सोनू सोनू  करोगे तो नर्क बी ना मिलगा पता नी  सोनू कैसा हो ?? बात तो सई है ना बड़े अब लोगो को कौन समझाए दिनभर साला सोनू, सम्पट ही नी पड़ रिया है की है कौन ये सोनू ?? भिया पकड़ लाओ ये सोनू को और बाँट दो इन गांववालों में जो सोनू सोनू कर रिए है।

इन्दौरी तड़का : Jio तो मान ही नी रिया है भिया सबकुछ फ्री करे जा रिया है

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौर में सब अपने मन के है , कोई कोई की ना सुनता

इन्दौरी तड़का : यहाँ पे बस बेज्जती की जाती है और कुछ ना

 

Recent Stories

1