Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया अब तो इंदौर का कलेक्टर बी बदल गया

indori tadka : indore collector change

हाँ बड़े परसो रात को ही अपने इंदौर का कलेक्टर बदल गया। पेले पी नरहरि था अब निशांत वरवड़े बन गया। हाओ भिया बदल गया सब धीरे धीरे बदल रिया है अब ये कलेक्टर बी बदल ही गया। अच्छा ही हुआ समय के साथ सबी को बदलना ही चिए। यहाँ पे लोग बदल जाते है दो दो दिन में फिर बी कलेक्टर को तो टेम लगा है।  देखते है अब ये कलेक्टर क्या क्या करता है। पेले वाले ने तो जो बी किए थे काम सभी ढंग के थे अब इस वाले को देखते है की ये के के करता है। बड़े क्या पता क्या होवेगा अब। नए कलेक्टर से तो अच्छी अच्छी उमीदे ही जुडी है अपनी देखो अब ये अपनी उम्मीदों पे खरा उतरता बी है या नी। बड़े सब कुछ बदल ही रा है अब तो अपने इंदौर में।  इंदौर हर काय में नम्बर एक पे ही आ रिया है। अच्छा ही होता जा रिया है। भगवान करें कोई की नजर ना लग जाए बस।

आजकल तो इंदौर में दंगे बी नी होते सब सई साट जमा हुआ है। कोई टेंशन ही नी है सब एक नम्बर पे है। गजब ही गजब हो रिया है बावा। अपना इंदौर कसम से झक्कास और भेतरीन होता जा रिया है।  बड़े बस अब थोड़ी और तरक्की बाकी है वो बी हो जाए तो कसम से मजा ही आ जाएगा। बड़े अब तो जल्दी ही इंदौर को सबसे भेतरीन और मस्त शहर माना जाएगा। बस ये कलेक्टर एक नंबर निकल जाए फिर देखो तुम !!

इन्दौरी तड़का : नी नी करके 50 गोलगप्पे तो यूँ ही खा लेती है यहाँ की छोरियां

इन्दौरी तड़का : बड़े सब कुछ ठीक है पन ये जडेजा ने सई नी किया

इन्दौरी तड़का : अपनी वाली पे आ जाए तो सबकी लगा देते है इन्दौरी

 

1