Trending Topics

क्या आप जानते हैं महिला की शर्ट में लगे बटन बाई तरफ क्यों होते है ?

reason behind the female and male shirts button of different sides

शर्ट्स सभी के लिए होती हैं ,लड़कों के लिए अलग और लड़कियों के लिए अलग। लेकिन कभी सोचा है अपने दोनों की शर्ट्स में क्या अंतर होता है। या फिर सेम होती है। जी नही ,सेम तो नही होती अंतर तो होता है और आपने ध्यान दिया हो तो वो अंतर ये होता है कि महिला की शर्ट में लगे बटन बायीं तरफ और पुरुषों की शर्ट में में लगे बटन दायीं तरफ होते है। तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है ? कभी सोचा हो आपने कि ऐसा क्यों होता है। तो आइये हम बताते हैं। दरअसल, ये फैशन आज का ही नही है बल्कि ये फैशन चला आ रहा है 1850 से। एक सिद्धांत के अनुसार -

* जो औरतें राईट - हैंडेड होती हैं वो दूध पिलाते वक़्त बच्चे को बायें हाथ से पकड़ती हैं, उस वक्त उन्हें सीधे हाथ से बटन खोलने मेंआसानी रहती है।

* इसी के अनुसार पहले की हाई स्टैण्डर्ड महिलाएं खुद कपड़े नहीं पहनती थी बल्कि उनकी घर में काम करने वाली या उनकी नोकरानीउन्हें कपडे पहनाती थी और बायीं ओर बटन होने से उन्हें बटन बंद करने में आसानी होती थी।

ऐसा भी कहा जा सकता है कि महिला और पुरुष के कपड़ो को अलग दिखाने के लिए भी ऐसा किया करते थे। क्योंकि जैसे जैसे ज़मानाबदलता गया महिलाएं भी पुरुषों के कपड़े पहनने लगे।

1