Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौरियों में ही है सबसे जादा फेसबुक का चस्का

indori tadka : indori people devotee of facebook

हाँ भिया सबसे ज्यादा अगर किसी को फेसबुक चलाने की पड़ी रेती है तो वो इंदौर के लोगो को ही है।  हर चीज़ पर इनको सबसे पेले इनको फेसबुक दिखाई देता है। क्योंकि एक फेसबुक ही तो है जहाँ पर इनके नए नए दोस्त बनते है, फेसबुक ही तो है जहाँ पर ये लाखो तरह की पोस्ट करते है, फेसबुक ही तो है जहाँ पर नई नई बातें सिखने को मिलती है, फेसबुक ही तो है जो हमारा इंटरटेनमेंट करता है, फेसबुक ही तो है जो हमे नए नए लोगो से मिलवाता है, फेसबुक ही तो है जहाँ पर एंजल प्रिया मिलती है, मतलब फेसबुक ही इंदौरियों का माई बाप है।  अगर ये नी तो कुछ बी नी। 

यहाँ पे किसी के घर में भजन हो, पूजा हो, रामायण हो लोग सबसे पेले फेसबुक पे अपडेट करते है।  अगर कोई कपल हनीमून पे जा रहा है या कहीं गया हुआ है तो सबसे पेले फेसबुक पे अपडेट।  कोई जब बाहर घूमने जाता है तो ये भी वो फेसबुक पे अपडेट कर देता है।  लेकिन भिया इससे घर पे चोरी बी तो हो सकती है क्योंकि इस सबको पता चल जाता है की आपके घर कोई नी है। इस फेसबुक पोस्ट की वजह से क्राइम बी बढ़ ही रहें है कम नी हो रहें है। इसीलिए जरुरी नी  है बड़े की हर चींज को अपन फ़ेसबुक पे अपलोड करें।  बावा वई अपलोड करों जिसकी जरूरत हो फ़ालतू की चींज़े या ऐसी चींज़े ना करो जिससे खतरा हो। समझ रे हो ना हम क्या के रे है।

इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ पे सब सेल्फिश है मतलब सेल्फी के दीवाने

इन्दौरी तड़का : भिया बहानेबाजी में नंबर एक पे है अपना इंदौर

 

1