Trending Topics

9 साल का लड़का और 18 साल की लड़की, क्या सही है पहरेदार पिया की?

pehredaar piya ki the controversial show

बाल विवाह को लेकर पहले के ज़माने में कोई रोक टोक नहीं थी। जैसे ही बच्चे पैदा होते थे वैसे ही उनकी शादी तय कर दी जाती थी या फिर उन्हें शादी के बंधन में बाँध दिए जाता है। उस उम्र में बच्चे को खुद की भी सुध नहीं होती उन्हें उस उम्र में शादी जैसे रिश्ते में बाँध दिया जाता था। ये कितना सही है और कितना गलत है ये बात धीरे धीरे लोगों को समझ में भी आ रही है।

लेकिन वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे ऐसा करने पर कोई शर्मिंदगी नहीं होती, बल्कि वो कम उम्र में ही होने बच्चों को शादी के पवित्र रिश्ते में बाँध देते हैं। शादी की पूरी ज़िम्मेदारी के साथ उन्हें विदा कर दिया जाता है और अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं। ऐसे ही आपने टीवी शो 'पहरेदार पिया की' के बारे में तो सुना ही होगा जो आजकल काफी सुर्ख़ियों में।

इस शो के बारे में आप जानते ही होंगे कि किस तरह का शो टीवी पर दिखाया जा रहा है। फिर भी कुछ बातें हम आपको बता देते हैं जो इस शो को गलत साबित करती हैं। सबसे पहले आते हैं इस शो की कहानी के ऊपर जो दर्शकों को कुछ भा नहीं रही है और इसी के चलते ये शो विवादों से घिर चूका है। आइये बताते हैं इसकी कहानी।

दरअसल, ये टीवी शो 'पहरेदार पिया की' कुछ ही समय टीवी पर शुरू हुआ है जो एक पारिवारिक शो के समय पर ही टीवी पर दर्शाया जा रहा है जिसे परिवार के साथ बैठकर आप भी शायद ही देख पाए। शो में दिखाया जा रहा है एक 9 साल का बच्चा है जिसे अपने से दुगनी उम्र की लड़की पसंद आती है और उसकी शादी 18 साल की लड़की हो जाती है।

ये 9 साल का बच्चा है अफान खान जो इसमें रतन सिंह नाम के राजपूत लड़के का मुख्य किरदार निभा रहा है जो एक राजकुमार है। वहीँ इस शो में इनके सामने हैं तेजस्वी प्रकाश जो इसमें दीया नाम की 18 साल की लड़की का किरदार निभा रही हैं। तेजस्वी इस शो में अफान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं साथ ही अफान यानी रतन सिंह को उनकी अदाकारी के लिए काफी सराहा भी जा रहा है।

बात करें शो को लेकर हो रही चर्चा की, तो इसमें दिखाया जा रहा है कि एक छोटा बच्चा अपने से दुगनी उम्र की लड़की से शादी करता है, उसकी मांग में सिन्दूर भरता है और उसे अपनी पत्नी बना लेता है। जहाँ समाज से बाल विवाह जैसी प्रथाओं को हटाया जा रहा है वहीं इस शो में ऐसा देखने को मिल रहा है जिससे ये प्रथा फिर से शुरू हो सकती है। इस तरह के शो से समाज पर गलत प्रभाव भी पड़ रहा है। 

1