Trending Topics

राम के नाम का पत्थर कलयुग में भी तैरता है

stone floats in the name of Ram Kali

क्या कलयुग में भी ऐसा हो सकता है कि कि कोई पत्थर पानी में तैरने लग जाये? यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगेगा पर ऐसा हाल ही में एक ऐसी ही अविश्वसनीय घटना सामने आई है, "राम" नाम लिखा 5 किलो का पत्थर नदी में तैर गया। इस  घटना को देखने वालों का तांता लगा हुआ है, और तो और लोगों ने तो इस पत्थर की पूजा-अर्चना तक करना शुरू कर दिया है। 
 
ऎसा हुआ है छत्तीसगढ़ में-
 
यह घटना छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले की है। यहाँ पर "राम" नाम लिखा हुआ पत्थर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया, यहां बहने वाली हसदेव नदी पर 5 किलो वजनी एक पत्थर पर मिला है, जो पानी में तैर रहा है।  

  बच्चे को रेत में दबा मिला था पत्थर-
  मामला कुछ ऐसा है कि पानी में तैरने वाला "राम" नाम लिखा यह पत्थर हसदेव नदी के किनारे एक बच्चे को रेत में दबा हुआ मिला। बच्चे ने इस पत्थर को नदी में फेंका तो यह तैरने लगा। बस फिर क्या था पत्थर का कमाल देखकर बच्चे इस पत्थर को लेकर शिव मंदिर के पास पहुंचे और इसे नहर में डाल दिया। इसके बाद तो लोग भी ज्यादा चौंक गए क्योंकि यह पत्थर नहर में भी तैरने लगा। इस पत्थर का वजन करीब 5 किलोग्राम है।   वैज्ञानिकों का कहना-
  नदी में तैरने वाले पत्थर पर वैज्ञानिकों ने भी अपनी विचारधारा परकट करते हुए कहा है कि धरती पर कई तरह के तलहटी चट्टानें पाई जाती हैं। ये चट्टाने हजारों वर्षो के अंतराल में बनती है जिन पर ताप व दाब के साथ विभिन्न तत्वों के मिश्रण का प्रभाव होता है। यही कारण है कि ऎसे पत्थर पानी में डूबने की बजाय उस पर तैरने लगते हैं।

1