बॉलीवुड के 5 अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड्स, जिनकी दीवानी हुई दुनिया
![5 Weird and comical Fashion Trends From Bollywood 5 Weird and comical Fashion Trends From Bollywood](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/X60m1dgbrY1504856533.jpg)
इस बात से तो सभी इत्तेफाक रख़ते होंगे की हमारी डेली रुटीन का फैशन बहुत हद तक हमारी हिंदी फिल्मों से प्रभावित रहता है. रैंप शोज़ तो बहुत होते हैं पर आम जनता पर तो बॉलीवुड का फैशन ही सर चढ़ कर बोलता है। जहाँ एक ओर कुछ फैशन ट्रेंड लोगों को बहुत स्टाइलिश और सूंदर बनता है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड भी आये जो काफी फनी होते हैं। जिनको फॉलो कर के आम आदमी कार्टून ही नज़र आता है।
आज कल की जनरेशन मूवीज में जो कपडे पहने गए हैं वह ही पेहेन कर पार्टीज में जाना पसंद करती है. कुछ पार्टियां तो थीम बेस्ड ही होती है जिस में आपको कोई न कोई बॉलीवुड सितारा बन कर ही जाना पड़ता है. तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही अजीबो गरीब फैशन ट्रेंड के बारे में बात करेंगे।
![Mid Partition Hair Style](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/4H5VCP0geG1504856533.jpg)
Mid Partition Hair Style
सलमान खान तेरे नाम मूवी में बीच की मांग वाले हेयर स्टाइल को फैशन में लाये थे। जो काफी फनी हेयर स्टाइल लगता था।
![Bell Bottoms](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/VtHCFHoGUo1504856533.jpg)
Bell Bottoms
आज कल की प्लाज़ो ट्रेंड बहुत हद तक बेलबोटोम से मिलता जुलता है। पर कुछ भी कहो 80 के दशक के लगभग सभी एक्टर इस ट्रेंड के दीवाने थे। पर इन पैन्ट्स में डांस करते हुए ये सभी काफी फनी लगते थे।
![Shoulder Pads](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/uRuuewHuH91504856533.jpg)
Shoulder Pads
रेखा और श्रीदेवी जी ने कढ़ाई किया हुए जैकेट्स जिनके कंधो पर पैड्स लगे रहे थे। वो बहुत ही ज़्यादा हैवी और गौडी लगते थे।
![Hair Wigs And Massive Buns](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/tMRyItnJKC1504856533.jpg)
Hair Wigs And Massive Buns
सच में 80 और 90 के एक्ट्रेस ने तो फिजिक्स के सारे सिद्धांत को पलट कर रख दिया। इतने बड़े जुड़े और हैवी हेयरस्टाइल बनाने वाली इन एक्ट्रेस को फैशन के नाम पे कितनी परेशानी झेलनी पड़ी होगी।