सेलेब्स ने सज-धजकर मनाया करवाचौथ
![celebrities karwa chauth celebrities karwa chauth](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2022/2.jpg_63493f5e6123f.jpg)
दुनियाभर में 13 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया गया। इस दौरान आम महिलाओं से लेकर बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने भी इस पर्व को धूम-धाम से मनाया। इस लिस्ट में वह अभिनेत्रियां भी शामिल रहीं जिनकी अभी नयी-नयी शादी हुई है। कैटरीना कैफ से लेकर मौनी रॉय तक ने इस साल पहला करवाचौथ मनाया और दोनों के लुक्स को देखने के बाद फैंस तो दोनों पर फ़िदा ही हो गए। आप देख सकते हैं कई सेलेब्स के फोटोज सामने आए हैं और सभी ने बहुत धूम-धाम से करवाचौथ का जश्न मनाया है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2022/1.jpg_63493f5e72274.jpg)
सुनीता ने अपने पति गोविंदा आहूजा के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। इस दौरान लाल साड़ी में सुनीता आहूजा बहुत सुंदर लग रहीं हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2022/3.jpg_63493f5e7ea51.jpg)
कैटरीना ने अपने पति विक्की संग करवाचौथ का पर्व मनाया। इस दौरान कैटरीना भी लाल साड़ी में कमाल नजर आईं जो आप देख सकते हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2022/4.jpg_63493f5e8967c.jpg)
वरुण धवन की पत्नी नताशा ने भी लाल ड्रेस में कहर ढाया और करवाचौथ का पर्व मनाती नजर आईं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/october2022/5.jpg_63493f5e94800.jpg)
नेहा कक्कड़ ने भी अपने पति रोहनप्रीत संग करवाचौथ का पर्व मनाया।