90 सेकंड में महिला ने जड़े ई-रिक्शा वाले को 17 थप्पड़
![noida viral video Lady slapping e rickshaw driver uttar pradesh noida viral video Lady slapping e rickshaw driver uttar pradesh](https://viral.newstracklive.com/uploads/august2022/VIDEO1.JPG_62f77aefeb32c.jpg)
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चौकाने वाला है। इस वीडियो में एक महिला ने ई-रिक्शा चालक की सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर डाली, क्योंकि उसका रिक्शा महिला की कार से टच हो गया था। सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह वीडियो आपको इस बात पर यकीन दिलवा देगा। बताया जा रहा है पहले महिला ने ई-रिक्शा चालक को रोका, फिर कमीज पकड़कर उसे कार के पास लाई और ताबड़तोड़ चांटे मारती रही। इस समय पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/august2022/VIDEO.JPG_62f77ad2392b1.jpg)
ऐसा बताया जा रहा है कि महिला ने 90 सेकंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को सरेआम 17 बार थप्पड़ मारे। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे हालाँकि किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की। खबरों के मुताबिक इस दौरान ई-रिक्शा चालक महिला से कुछ भी नहीं बोलता, बस मार खाता रहा। केवल यही नहीं, पीड़ित से महिला ने पैसे और मोबाइल भी छीन लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक को इस तरह थप्पड़ मारने वाली महिला बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य है। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो चुका है और लोग महिला को भला-बुरा कहते दिख रहे हैं।
गाड़ी टच होने पर 90 सेकंड में जड़े 17 थप्पड़#Noida #Delhi #DelhiPolice #fakefeminist #feminist pic.twitter.com/NSzzpKGve7
— News Track (@newstracklive) August 13, 2022