Trending Topics

इस वजह से लाल स्याहीं से नहीं लिखते अपना नाम

Writing Name With Red Ink Is Not Allowed In This Country

आप सभी ने अब तक कई ऐसे तथ्य सुने होंगे जो अजीब अजीब होते हैं। अब ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल आप सभी को पता ही होगा लाल स्याही से कोई भी अपना नाम नहीं लिखता है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा क्यों ।।।।? आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे का राज।

कहा जाता है कि लाल स्याही से जिसका नाम लिखा जाता है उसकी मृत्यु हो जाती है। जी दरअसल यह बात दक्षिण कोरिया के लोग मानते हैं और कई हद तक अब इसे भारत में भी माना जाता है। वैसे दक्षिण कोरिया में लाल रंग की स्याही से लिखना मना है। यहाँ के लोग लाल रंग की कलम को बच्चों से भी बचा कर रखते हैं। ऐसा करने की वजह यह है कि जब लाल पेन से किसी का नाम लिखा जाता है तो उसकी मौत हो जाती है।

अब आप इसे अंधविश्वास कह लीजिये या मान्यता लेकिन इसी के चलते लोग कभी लाल पेन का इस्तेमाल नहीं करते। यह बहुत ही अद्भुत बात है लेकिन सच है और अब तो कई हद तक इस बात को भारत के लोगों द्वारा भी माना जाने लगा है।

ये है दुनिया के सबसे महंगे गिफ्ट्स, नहीं जानते होंगे आप

आज है गुरु नानक जयंती, जीवन को नया मोड़ देगी उनकी ये कहानी

 

1