माँ का प्यार अतुलनीय है, साबित कर रहा video
![Watch Woman Carries Daughter In Pouring Rain Watch Woman Carries Daughter In Pouring Rain](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/2.jpg_6385db8fa1caf.jpg)
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो कई वीडियो हर दिन आते रहते हैं, जो हमारे दिल को छू जाते हैं, और कुछ ऐसे भी होते हैं जिनको देखने के बाद कई बार हंसी भी आती है। अब इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो माँ से जुड़ा है और इस वीडियो को जो देख रहा है वह इमोशनल हो रहा है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/3.jpg_6385db8fac467.jpg)
यह वीडियो आपको भावुक जरूर कर देगा। जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे मां सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि अपने आप में पूरा संसार है। जी हाँ और मां के बिना जीवन की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। हम सभी यह मानते हैं कि अगर मां न होती तो हमारा अस्तित्व ही नहीं होता। जिस समय एक बच्चा इस दुनिया में आता है तो सबसे ज्यादा खुशी एक मां को ही होती है। उस दौरान इतनी खुशी होती है कि जैसे मानो उसे दुनिया की सबसे कीमत और अनमोल चीज मिल गई हो और उसी खुशी को वह पूरी जिंदगी बनाए रखती है। ऐसा कहते हैं ना कि इस दुनिया में मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता। यह एक कहावत ही नहीं बल्कि एक सच्चाई है, जो समय- समय पर प्रमाण देते हुए हमारे बीच दिखती है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2022/1.jpg_6385db8fb480d.jpg)
वैसे आप तो यह समझते ही होंगे मां आखिर मां होती है। माँ अपने बच्चों की खातिर कुछ भी कर सकती है। अब हाल ही में इस बात को सच साबित करता वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकिनन आपका दिन बन जाएगा। यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है। आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बारिश के दौरान अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर ना सिर्फ अपने बच्चे को बारिश से बचा रही है बल्कि इस दौरान उन्होंने अपना छाता भी ऐसे रखा है ताकि उसका बच्चा बिल्कुल बारिश में ना भीगे और वह पूरी तरीके से पानी बचा रही है। इस वीडियो को देखने वाले माँ के प्यार को अतुलनीय बता रहे हैं।
मां तो आखिर मां होती है pic.twitter.com/bpY7J8sJMK
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 26, 2022
'आपका आना दिल धड़काना' पर देसी आंटी का डांस हो रहा वायरल