Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया होली आने के पहले ही होली की राम-राम

indori tadka holi special

इन्दौरी तड़का : भिया राम, नी भिया लो होली की राम राम। और कैसे हो भिया। बड़े फिर अब तो होली आने वाली है। और इंदौर की होली सबसे भेतरीन होली होती है। भिया सच्ची यार यहाँ पे होली में रंगों की ऐसी मारा-मारी चलती है की क्या बतऊ। यहाँ पे काले रंगों की और कीचड़ की होली चलती है। हाँ बड़े कीचड़ की होली। लोग यहाँ पे एक दूसरे को कीचड़ में पटक देते है। भिया यहाँ की होली शानदार होली मानी जाती है। इंदौर में होली का मतलब कीचड़ से खेलना और भंग पीना होता है। यहाँ पे होली में लोगो को ऐसी भंग चढ़ती है की बस पी पी कर सब के सब मदहोश ही नजर आते है। होली नी भिया यहाँ पे भंग पीने के बाद लोगो को कुछ होश नी रेता है। कौन कहाँ जा रहा है किसे क्या करना है, इससे लोगो को कोई मतलब नी रेता। यहाँ पे इस दिन बस लोगो को एक ही काम रेता है की जो मिल जाएं उन्हें उठा उठा के कीचड़ में पटकना।

यहाँ पे लोगो में काले रंगों का बुखार चढ़ता है और ऐसा चढ़ता है की क्या बताए। लोग यहाँ पे आपको बस काले पिले ही नजर आएँगे और कुछ नी। और यहाँ पे होली के दिन किसी को बी पेचान पाना भोत मुश्किल है। भिया होली पे यहाँ पे हर चौराहे पे लोगो की इस भीड़ नजर आएगी की आप अगर वहां पे गोरे दिख जाओ तो जादा देर तक गोरे नी नजर आओगे, बस सिर्फ 1 सेकेण्ड और एक सेकेण्ड बाद देखो आप इत्ता मजा आएगा ना आपको की बस। भैया इंदौर में होली एक दिन एक भी इंसान बिन कलर में रँगा हुआ दिख ही नी सकता होली खेलने का शौक सबसे जादा इन इंदौरियों को ही होता है। तो भिया अगर जमके होली खेलना है तो एक बार इंदौर की होली जरूर खेल के देखो।

इंदौरी तड़का : भिया इंदौर के लोगो में संस्कार कूट-कूट के भरा होता है

इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ पे माँ की हर बात बस मोबाइल पे खत्म होती है

इन्दौरी तड़का : तेरी तो.. तेरा ब्रेकअप हो गया ना चल अब पार्टी दे

इन्दौरी तड़का : भिया इंदौर में ही खेली जाती है कीचड़ वाली होली

 

1