Trending Topics

इन्दौरी तड़का : मित्रों !! आज तो चाय वाले मोदी का हैप्पी बड्डे है

indori tadka : mitron aaj to chaay vale modi kaa happy birthday

हाँ भिया आज तो अपन सब मिलके मोदी का बड्डे मनाएंगे, बावा आज तो मोदी 66 साल के हो गए है।  कसम से आज तो सब जगे मोदी के बड़े की ही गूंज होने वाली है। हर कोई मोदी के बड़े में मग्न नजर आएगा। भिया इन्दोरियों को तो वैसे बी कुछ जादा  ही पसंद है मोदी सरकार। जो बोल दें वो हो जाए। अब सफाई में ही देख लो सबसे पेले नंबर पे अपना इंदौर आया।

मोदी की एक बात को इत्ता सीरियस ले लिया की सफाई पे सफाई कर डाली और इत्ती सफाई कर डाली की नंबर एक पे आ गए। भइया मोदी एकदम सईसाट काम कर रिया है सब जगे पे सई सई जा रिया हैं। भिया क्या बोलो अब इनको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ऐसे ही काम में लगे रओ। 

देश को अग्गे बढ़ाते चलो बाकी लोग तो अपने आप ही अग्गे बढ़ते जा रिए है। भिया अब तो मोदी आज सरदार सरोवर का उद्घाटन बी करेंगे और बाकी नए काम तो वैसे बी कर ही रे है। भिया बुलेट ट्रैन आने वाली है ये एक अलग ही ख़ुशी है। बड़े सरकार ने तो मोदी के बड्डे को सेवा दिवस बी बना डाला है। अब आज के दिन को लोग सेवा दिवस केंगे। भिया मोदी के राज में काम नी रुकना चिए सब रुक जाए पर काम नी।

इन्दौरी तड़का : बड़े इंदौर के लालबाग में सच्ची में भूत-वुत है क्या ?

इन्दौरी तड़का : बड़े प्रद्युम्न को इंसाफ तो मिलना ही चिए

इन्दौरी तड़का : बावा गरबे सीखने की भीड़ सबसे जादा इंदौर में ही हो री है

 

Recent Stories

1