Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े आज तो पति महाराजा रेगा घर का

indori tadka : bade aaj to pati maharaja rega ghr ka

इन्दौरी तड़का : हाँ बड़े अब तो आज पति ही पति है सब जगे पे।  बावा आज का दिन ही एकलौता ऐसा दिन है जब पति घर का राजा होता है।  यई वो दिन है जब पति की पूरे घर में चलती है नी तो बाकी दिन तो वैसे बी पति बस सुनने का काम करता है और कुछ नी। बड़े पतियों की ज़िंदगी में बस सुनने में ही निकल जाती है। इनकी ज़िंदगी में सुनने के अलावा और कोई नी बचा है। बड़े पतियों की ज़िंदगी भोत खराब रेती है रोज रोज लेकिन आज के दिन तो कसम से इनके मजे रेते है आराम की ज़िंदगी इनकी आज ही रेती है बाकि दिन तो इनकी और इनके चेहरे की बारा बजी रेती है। बड़े इनकी तो ज़िंदगी ही ऐसी हो गई है की क्या बोलो , इनके हर दिन एक जैसे ही जाते है लेकिन आज दिन इनके लिए बी उत्ता ही ख़ास होता है जित्ता आज के लिए महिलाओं के लिए मेकअप करना ख़ास होता है। 

बड़े जैसे लड़कियों और महिलाओं के लिए मेकअप करना भोत ही जरुरी है ना वैसे ही आज के दिन पति का राजा बन के रैना भोत लपक के जरुरी है।  बड़े आज का ही दिन है जब पति मजे से रेता है उसको कोई टेंशन ही नी रेती है वो मजे से सूबे से अपनी मर्जी चलाता है और आराम से आज का दिन गुजारता है। बड़े आज का दिन उसके लिए भोत इम्पोर्टेन्ट होता है क्योंकि आज ही उसकी साड़ी बातें मानी जाती है और उसे बड़े आदर के साथ रखा जाता है आज ही उसके पैरो तले उसकी पत्नी का सर होता है क्योंकि बाकी दिन तो पत्नी उसके सर पे बैठकर नाचती है। बड़े आज का दिन पत्नियों का नी बल्कि पतियों का है।  

1