Trending Topics

इन्दौरी  तड़का : बड़े आजकल दुनिया में Jio के अलावा कुछ नी रे गया

Indorie Tadka: Nowadays in the world nothing has happened except Jio

हाँ भिया आजकल jio के आलावा कुछ चल ही नी रिया है बस jio jio jio । हर जगे पे jio, जिसे देखो jio , मतलब ज़िंदगी ही jio  बन गई है। अब लोग जिओ और जीने दो के नारे छोड़के ये लगाएगे, जी रहा हूँ और जीने बी दे रहा हूँ। बड़े यहाँ पे jio  के आलावा कुछ बी अच्छा है बी ना jio ने इत्ता दे दिया है की उसके आलावा कुछ चाहिए बी नी। बड़े jio ही तो ज़िंदगी है उसके आलावा तो इन्दोरियों की ज़िंदगी झंड हो जाए। एक दिन अगर jio नी चलता ना तो यहाँ पे रोने मच जाते है।  इत्ती दीवानगी फ़ैल गई है ना इसकी इंदौर में की क्या बोलो। बावा हर एक के पास jio है हर एक के पास 4G फ़ोन है। कोई गरीब बचा ही नी है और कोई बचा है तो उसका सपना बी jio पूरा कर ही रा है वो 1500 वाला फ़ोन लाके, वो बी 4G . बड़े दुनिया का आगे जाना अब कोई नी रोक सकता और इंदौर वालों का तो बिल्कुल बी नी।  

अगर कोई ने ऊँगली करी तो समझो उसकी ऊँगली नी डाइरेक्ट सर गायब हो जाएगा। सम्पट पड़ रिया है ना। पेले बी मोबाइल लोगो से नी छूटता था अब और नी छूटेगा। पेले बी माँ की गालियां खाते थे अब और ज्यादा खाएंगे।  माँ की गालियों से इन्दोरी कबि डरते ही नी है, भिया यहाँ पे माँ की गालियों को भजन कहा जाता है क्या कहा जाता है भजन। अब jio है तो भजन तो होएंगे ही ना। 

जब मगरमच्छ ने पानी में ऊँगली शख्स की लाश, वायरल हो रहा वीडियो

इन्दौरी तड़का : बड़े ढिंचक पूजा अब गाना वाना नी गाएगी क्या ?

 

Recent Stories

1