Trending Topics

7 मीटर लंबे अजगर ने किसान को निगला, पेट चीर कर निकाला शरीर

man found in pythons belly

सांप वैसे ही इंसानों से ज्यादा खतरनाक होते हैं। ये हमे अक्सर देखने को मिला है। कई बड़े बड़े सांप इंसानों को ज़िंदा निगल जाते हैं। ऐसे कई मामले देखे हैं आपने। एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रहे जायेंगे। दरअसल, मामला है इंडोनेशिया का जहाँ एक किसान को खतरनाक सांप ने निगल लिया। ये शख्स है 25 साल का अकबर जो सालुबिरो के एक गांव में रहता है। जब ये अपने घर से खेत को निकला तो वापस घर ही नही आया। पता करने पर पता चला कि एक सात मीटर अजगर अकबर को निगल गया। निगलने के बाद इस अजगर के शरीर में सूजन आ गई और वो काफी असहज हो गया। 

वही गाँव के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि  घटना स्थल पर अकबर का जूता, कटाई का एक औज़ार और कुछ फल बरामद हुए थे। वहां के लोगों ने इस अजगर को मार कर उसका पेट चिर दिया और अकबर की बॉडी बरामद की।

उन्होंने ये भी कहा कि इस क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार हुई थी। सांपों की ये प्रजाति अक्सर 20 फ़ीट से ज़्यादा लंबी होती है और आमतौर पर ये अजगर इंडोनेशिया और फिलिपींस में मिलते हैं। 

जूते देखिए, इन जूतों को पहनना चाहेंगे क्या आप ?

शादी को यादगार बनाने के लिए इस कपल ने Iphone पर ही बना दिया इनविटेशन कार्ड

 

1