Trending Topics

इंदौरी तड़का : हाँ भिया अपने इंदौर में ही मिलते है ऐसे अजीब-अजीब गोल गप्पे के आशिक (VIDEO)

Types Of Golgappa Eaters Very Funny Desi Videos

इंदौरी तड़का : लो भिया आज फिर आ गए हम आपके लिए कुछ स्पेशल इंदौरी लेके। हाँ तो भिया आज हम बात कर रे है अपन सबकी ख़ास पानी पूरी की। हाँ वही वही गोल गप्पे की। इंदौरी लोगो की जान है गोल गप्पे साथ ही जलेबी और पोहे क्यों भिया सही पकडे हैं ना हम। तो गोल गप्पे खाने वाले हर इंसान की बात आज हम आपसे कर रिए है। गोल गप्पे खाने वाले ना जाने कितने प्रकार के प्राणी इंदौर में पाए जाते है आज उन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रिए है। 

अब जैसे अपन खुद को ही देख लेओ, अगर अपन पानी पूरी के ठेले पे जाते होंगे तो यई बोलते होंगे अरे चच्चा जरा पानी पूरी खिलाना तो, और जब वो खिलाना शुरू करता होइ तो अपन फरमान शुरू हो जाते है "अरे भिया तीखी खिला न" अरे चच्चा थोड़ी और तीखी कर ना " अरे भिया थोड़ा मसाला ज्यादा कर ना" "अरे चच्चा थोड़ी धीरे धीरे खिला" "अरे भिया 10 के खिलाना, और फिर हर फुलकी के बाद अपन का बस एक ही सवाल के भैया 10 एक हो गए, भैया 10 के हो गए" उसके बाद सुखी पपड़ी के लिए तो ऐसे मंगते बन जाते है की क्या बताए.... मतलब इंदौरी लोग भी हद करते है मानने को तैयार ही नी है। नी नी करके पानी पूरी वाले की जान ले लेते है।  अब जैसे इस विडियो को ही देख लेओ। 

1