Trending Topics

47 साल बाद यहाँ महिला को मिली उसकी खोई हुई अंगूठी

Woman ring lost 47 years ago in US is discovered in a forest

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमारी कोई फेवरेट चीज़ खो जाती है और उसके खोने से हमे नींद तक नहीं आती है। वहीं जब वह चीज़ मिलती है तो हमे बहुत ख़ुशी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका की रहने वाली एक महिला के साथ। जी दरअसल इस महिला की खोई हुआ अंगूठी करीब 47 साल बाद फिनलैंड के जंगल में मिली और उसे देखकर महिला के होश उड़ गए। वहीं जंगल से मिली इस अंगूठी का महिला तक पहुंचने का सिलसिला बहुत रोचक है। हुआ यूँ कि अमेरिका में ब्रंसविक की रहने वाली 63 वर्षीय डेब्रा मैक्केना की यह अंगूठी 1973 में गुम हो गई थी। 

वहीं डेब्रा मैक्केना ने खुद बताया कि, 'यह अंगूठी मेरे पति शान की है। कॉलेज के दिनों में जब हम दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था तो शान ने इस अंगूठी को पहनी थी, लेकिन कॉलेज छोड़ने के वक्त उसने मुझे दे दी।' वहीं बीते दिनों फिनलैंड के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र स्थित करीना पार्क में जमीन समतल करने का काम चल रहा है और इस पार्क में मेटल शीट वर्कर मार्क सारीनेन डिक्टेटर की मदद से काम कर रहे थे।

उसी समय उन्हें यह अंगूठी 20 सेंटीमीटर  मिट्टी के अंदर डिटेक्ट हुई और मार्क सारीनेन इस अंगूठी को पाकर काफी खुश हुए। जी दरअसल अंगूठी पर स्कूल ऑफ मोर्स 1973 अंकित है और इसी के आधार पर जब स्कूल एल्यूमिनी एसोसिएशन से संपर्क किया गया तो पता चला कि यह अंगूठी शान की है, जिसके बाद इस अंगूठी को शान के पते पर मेल कर दिया गया। आप सभी को बता दें कि उस समय शान की पत्नी डेब्रा मैक्केना काफी हैरान हुईं। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि यह अंगूठी उन्हें वापस मिलेगी।'

OMG! इस नाइट क्लब में सांस्कृतिक गानों पर नाचते हैं लोग

यहाँ मिला सोने का भंडार, लेकिन रखवाली में है दुनिया के सबसे जहरीले सांप

आप नहीं जानते होंगे इस खुनी फ़ोन के बारे में

 

You may be also interested

1