Video : धोनी सिर्फ अपने कलीग्स को ही नही बल्कि अपने पालतू जानवरों को भी करवाते हैं कैच प्रैक्टिस
![dhoni training his dogs dhoni training his dogs](https://viral.newstracklive.com/uploads/wcwCas8DtJ1487389029.jpg)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी बेटी ज़ीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था जिसमे वो अपनी बेटी के पीछे पीछे घुटने के बल चल रहे थे ,जो बहुत ही क्यूट विडियो था। और ये विडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद धोनी का एक और विडियो सामने आया है जिसमे वो अपने फ्री टाइम को अपने पालतू कुत्तों के साथ बिता रहे हैं। जी हाँ ये विडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे अब तक काफी लोग देख चुके हैं। आप देख सकते हैं इस विडियो में धोनी अपने तीन कुत्तों को कैच प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं।
![dhoni training his dogs](http://viral.newstracklive.com/uploads/3uOyU0BUR11487389029.jpg)
इस विडियो को लेकर सोशल यूज़र्स ने इस पर काफी रियेक्ट किया है, और उनके द्वारा इस विडियो को सराहा भी गया है। बता दे कि बाइक्स के अलावा धोनी को पालतू जानवरों का भी शौक रखते है। इस विडियो में धोनी को ऐसे देख उनके फैंस ने तारीफ भी की हैं।
बता दे कि हाल ही में इंग्लैंड के साथ खत्म हुई वनडे और टी20 सीरीज में अहम भूमिका निभाने के बाद धोनी अब परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और अपनी बेटी के बर्थडे को भी फैमिली के साथ एन्जॉय किया।
जब धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए आए नजर, शेयर किया विडियो
Video : ये विडियो बताएगा Exam में सबसे ज्यादा Cheating लड़का करता है या लड़की