आप भी फैलाए Stay home Save Lives का संदेश
![Doctors Are Uniting In Begging People To Stay At Home Doctors Are Uniting In Begging People To Stay At Home](https://viral.newstracklive.com/uploads/march2020/vrWuWfAaud1584784779.jpg)
आप सभी जानते ही हैं कि इस समय दुनियाभर के 179 देशों में अब तक 252,753 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इसे लेकर खौफ बना हुआ है. जी दरअसल इस महामारी के चलते विश्व में अब तक 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. केवल इतना ही नहीं अगर जानकारों की मानी जाए तो पूरी दुनिया इस दौर के सबसे बडे़े सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रही है और इससे लड़ने के लिए लोग अपने घरों में कैद तक हो गए हैं. वैसे इसके लिए कई स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक किए हुए हैं और वह केवल संक्रमित लोगों का ही इलाज नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके लिए ख़ुद की जान भी दांव पर लगाने का काम रहे हैं. ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया पर Stay Home: Save Lives नाम का एक कैंपेन चला रहे हैं और इसमें हाथ बंटा रहे हैं. इसी लिस्ट में हमने अपना नाम भी शामिल कर लिया है. आज हम कुछ फोटोज लाए हैं जिसमे दुनिया भर के डॉक्टर/नर्स लोगों को घर में रह कर उनकी मदद करने का आग्रह कर रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/march2020/1U1GAUEbTZ1584784779.jpg)
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/march2020/iYt3xK1Zv81584784779.jpg)
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/march2020/ltANqoYRrj1584784779.jpg)
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/march2020/5kipLnDhf41584784779.jpg)