इतनी है टेलर स्विफ्ट की बिल्ली की कीमत, उड़ जाएंगे आपके होश
![This is the cost of Taylor Swift's cat, you will be blown away This is the cost of Taylor Swift's cat, you will be blown away](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/1.jpg_63b922a13e3b1.jpg)
अमेरिकी गायक टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेन्सन 97 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व की तीसरी सबसे अमीर पालतू जानवर बन चुकी है। टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेन्सन की कुल संपत्ति 97 मिलियन डॉलर है। संगीत वीडियो में कैमियो से लेकर लोकप्रिय ब्रांडों के विज्ञापनों तक, किटी अपने हिस्से की लाइमलाइट का लुत्फ़ भी उठा रही है। स्विफ्ट के पास दो अन्य बिल्लियां भी हैं, मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन। ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका टेलर स्विफ्ट विश्व की सबसे सफल महिलाओं में शामिल हैं। उनकी तरह, अब उनकी बिल्ली ओलिविया बेन्सन, एक स्कॉटिश फोल्ड फेलाइन, दुनिया भर के सबसे धनी पालतू जानवरों में से एक बन चुकी है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/2.jpg_63b921ff6d753.jpg)
खबरों का कहना है कि AllAboutCats.com द्वारा ओलिविया वर्तमान में दुनिया के सबसे धनी पालतू जानवरों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए है। टेलर के पास 2014 से ओलिविया है। ओलिविया के साथ साथ, टेलर के पास दो और बिल्लियाँ भी हैं- मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/3.jpg_63b921ff755df.jpg)
हालाँकि, सूची में केवल ओलिविया का उल्लेख है और मेरेडिथ और बेंजामिन के बारे में कुछ भी नहीं है। फोर्ब्स 2022 की रिपोर्ट क्ले मुताबिक टेलर स्विफ्ट की कुल संपत्ति $570 मिलियन (₹4700 करोड़) है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/4.jpg_63b921ff7d3ac.jpg)
इस बारें में बोला जा रहा है कि फोर्ब्स की सूची दुनिया भर में लोकप्रिय पालतू जानवर के का मूल्यांकन करने के उपरांत आती है, जिसको उनके इंस्टाग्राम डेटा के माध्यम से अनुमान लगाकर भी बनाया जा रहा है कि इनमें से प्रत्येक पालतू जानवर कितना कमा सकता है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/5.jpg_63b922a14aca3.jpg)
जबकि ओलिविया का खुद का कोई इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है, वह कई बार टेलर के अकाउंट पर फोटो और वीडियो में देखी जा चुकी है। बता दें कि बिल्ली की अनुमानित कीमत $97 मिलियन (₹800 करोड़ अनुमानित) है।