नवरात्रों में पहनें ये रंग बिरंगे ड्रेसेस और छा जाएं
![Be Colorful On This Navratri Be Colorful On This Navratri](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/wPiPUsNoXR1506149986.jpg)
नवरात्री के नौ दिन बहुत ही पवित्र और उत्साह से भरे होते हैं। नवरात्री का सीधा अर्थ होता है नौ रातें। इस पावन पर्व और रंगो से भरे इस त्यौहार में हम माँ दुर्गा के दिव्य रूप का पूजन करते हैं इन नौ दिनों में हम माँ शक्ति के अलग अलग रूपों की पूजा करते हैं। ये त्यौहार नारी की शक्ति का प्रतिक है। इस त्यौहार में पूजा अर्चना के साथ साथ सजने का भी उत्साह होता है।लड़कियां और सभी आगे ग्रुप की औरतें इन दिनों गरबे करती हैं, डांडिया रास के कई रंगीन और जगमगाते पंडाल हर जगह देखे जा सकते है। इन दिनों लोगो का जोश देखते ही बनता है।लोग कई रंगो और स्टाइल के ड्रेसस आउट फिट्स और डिफरेंट ज्वेलरी पहनते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आप को अपडेट करेंगे की आप को कौन सा रंग का ड्रेस किस दिन और उसके साथ कौन सी मैंचिग ट्रेंडी जूलरी वियर करनी चाहिए।
![First Day Of Navratri](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/Dthtp32zfm1506149676.jpg)
First Day Of Navratri
पीला: नवरात्र के पहले दिन पिले रंग की ड्रेसेस पहनें। पीला रंग खुशी और उत्साह का प्रतिक माना जाता है। इसके साथ गरबा की एथेनिक जूलरी पहने।
![Second Day Of Navratri](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/sSGbQ8yVo41506149676.jpg)
Second Day Of Navratri
हरा: नवरात्र के दूसरे दिन हरे रंग की ड्रेस पहने। हरा रंग से हम एक फ्रेंडली होने का संदेस दे सकते है। हरा रंग मेलजोल और समृद्धि और प्रकृति का प्रतिक माना जाता है।
![Third Day Of Navratri](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/gHJDOrFi1J1506149676.jpg)
Third Day Of Navratri
ग्रे: इस रंग के साथ आप कई तरीके के जूलरी को मैच कर सकते हैं। इस रंग के साथ हैवी जूलरी का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।
![Forth Day Of Navratri](https://viral.newstracklive.com/uploads/september2017/AFcR8CVbbb1506149676.jpg)
Forth Day Of Navratri
संतरी: ये रंग बहुत ही ऊर्जा और उत्साह को दिखता है। इस रंग की ड्रेसेस बहुत सुंदर लगती हैं। ये रंग कलात्मकताका प्रतिक मन जाता है।