Trending Topics

इन्दौरी तड़का : तो बड़े आज देशभक्ति खत्म हो गई, सब जगे

indori tadka special

Indori Tadka : हाँ बड़े आज सब जगे कोई देशभक्ति नजर नी आने वाली है। आज सब ऐसे काले पीले नजर आएँगे। कोई को देशभक्ति से मतलब नी है। बड़े देशभक्ति बस कल तक की थी आज कोई देशभक्ति वक्ती नी है।  आज तो लोगो को सड़क पे झंडा फटा हुआ बी मिल जाए ना तो देखके निकल जाएंगे लेकिन उठाएंगे नी। क्योंकि 15 अगस्त तो कल था ना आज थोड़ी है। बड़े ये बात भोत गलत है की 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही हम देशभक्ति दिखाते है अगर सच्चे हिन्दुस्तानी है तो हर दिन देशभक्ति क्यों नी। भिया हर दिन एक अलग ही अंदाज होना चिए अपना मस्त मौला की तरह देशभक्त रहें हमेशा।

बड़े कसम से हर दिन देशभक्ति दिखाने का मजा अलग ही होगा एक बार करके देखो अच्छा लगेगा।  बड़े कसम से सबी जगे मस्त देशभक्ति होना हर दिन तो मजा नी आएगा तो क्या होगा। एक ही दिन में देशभक्ति दिखाने में जब आनंद आता है तो हर दिन सोचो कैसा लगेगा। बड़े कसम से हर दिन अगर देश को आजाद होने जैसा महसूस किया जाए ना तो मजे ही मजे होंगे। अपना इंदौर तो वैसे बी मस्त मौला रेता है तो फिर हर दिन देहसभक्त बनेगा तो पता नी कितना मस्तमौला बना जाएगा।

इन्दौरी तड़का : बावा ये इंदौरी अपनी वाली कबि नी छोड़ पाएंगे

इन्दौरी तड़का : भिया ये पहरेदार पिया की सीरियल वाले बी अलग नी मान रिए है

 

1