Trending Topics

इनकी एक्टिंग ने हमे खूब हंसाया है, आज मना रहे है अपना जन्मदिन

happy birthday Chunky Pandey

अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को हंसाने वाले बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय की कुछ तस्वीरें आज हम आपके लिए लेकर आए है। आपको पता हो की आज चंकी अपना 55वां  जन्मदिन मना रहें है।  इन्हे आप सभी ने अक्सर ही विलेन या फनी व्यक्ति, फनी एक्टर के रोल में देखा होगा।  

इन्होने अपने करियर की शुरुआत रॉकी मूवी से की थी उसके बाद इन्होने कई मूवीज में काम किया जैसे तेज़ाब, आग ही आग, गुनाहों का फैसला, पाप की दुनिया, खतरों के खिलाड़ी, अग्नि, उस्ताद, पांच पापी, घर का चिराग, कसम वर्दी की , नाकाबंदी, खिलाफ, अपराधी, आँखे, रेडी, रास्कल, तीस मार खान, हाउसफुल, हाउसफुल 2, दे दना दन, हिम्मतवाला, गैंग्स ऑफ़ घोस्ट, क्या सुपर कूल है हम, बुलेट राजा, बेगम जान आदि। 

जल्द ही चंकी साहो मूवी में नजर आने वाले है जो 2018 में आएगी। आज इनके जन्मदिन पर हम आपके लिए इनकी कई ख़ास तस्वीरें लेकर आए है।

आपको बता दें की चंकी के दो बच्चे है जिनके नाम Rysa Pandey और Ananya Pandey है। जल्द ही इनकी बेटी भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है।

You may be also interested

1