Trending Topics

OMG... 21 करोड़ 55 लाख रूपए में बिकी ये मछली, वजह हैरान कर देगी

kiyoshi kimura fish japan bluefin tuna

हाल ही में जापान से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एक मछली की करोड़ो रूपए में नीलामी हुई है. जी हाँ.. सूत्रों की माने तो जापान में 'सुशी' ने हाल ही में नीलामी के दौरान एक बहुत ही महँगी मछली खरीदी है. जो मछली उन्होंने खरीदी है उसका नाम जाइंट टूना है. जब आप इस मछली की कीमत सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे.

सूत्रों की माने तो उन्होंने जाइंट टूना नाम की मछली को 31 लाख डॉलर यानी करीब 21 करोड़ 55 लाख 27 हज़ार और 500 रुपये में खरीदा है. अब सभी जगह पर इस महँगी मछली की चर्चा हो रही है और हर कोई इसकी खासियत के बारे में जानने के लिए उत्सुक है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टुना किंग कियोशी किमुरा ने करीब 278 किलोग्राम की एक ब्लूफिन टूना फिश को खरीदा है. आपको बता दें ये मछली की एक लुप्तप्राय प्रजाति है.

थोक व्यापारी और सुशी कंपनी के मालिक आमतौर पर सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम देते हैं. ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने इतनी महँगी मछली खरीदी हो बल्कि वो पहले भी कई बार इतनी ही महँगी और बड़ी मछली को खरीदने के बाद चर्चाओं में आ चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस मछली को स्किजी (Tsukiji) नाम की दुनिया की सबसे बड़ी मछली मार्केट से खरीदा गया.

खून के आंसू रोता है ये आदमी, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

यहाँ मंदिर में पुरुषों का लिंग रखकर की जाती है उसकी पूजा और फिर...

इस जगह मरने के बाद शव को दफनाया नहीं जाता बल्कि उसका किया जाता है ऐसा हाल

1