Trending Topics

ब्राज़ील के वर्षावन के ये फोटोज जीत लेंगे दिल

Aerial photographs Brazilian rain forestBrazilian photographer Ricardo Stuckert

आप सभी ने कई बार पढ़ा और सूना होगा कि ब्राज़ील के वर्षावन पृथ्वी का 20 प्रतिशत ऑक्सीजन बनाते हैं। जी हाँ, वैसे यह एक ऐसी बात है जिससे कोई चाहकर भी इनकार नहीं कर सकता है। ब्राज़ील के अमेज़न वर्षावन वाकई में अनोखे हैं और इन्हे प्रकृति का अनोखा खज़ाना भी कहा जा सकता है। इस वन में कई तरह के पशु, पक्षी, पेड़-पौधे पाए जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इन वर्षावनों में कई जनजातियां भी रहती हैं। आपको बता दें कि इनमें से कुछ जनजातियां ऐसी भी हैं जिनका आज की दुनिया से कोई ताल्लुक नहीं है। जी दरअसल यह ऐसे लोग हैं जो आज भी अपनी संस्कृति, अपने जंगलों के बीच आराम से रहते हैं। यह जनजातियां वहीं हैं जो इन वर्षावनों की रक्षा करते हैं। हाल ही में ब्राज़ील के फ़ोटोग्राफ़र Ricardo Stuckert ने अमेज़न वर्षावनों की अलग-अलग जनजातियों की तस्वीरें ली हैं जो इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। आपको हम यह भी बता दें कि Stuckert सबसे पहले साल 1997 में Amazonas राज्य स्थित, Yanomani गांव गए थे। वहीं उन्होंने Acre, Amazonas, Bahia और Alagoas राज्यो में रहने वाले Brazilian Indians की तस्वीरें लीं। आज हम आपको वही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। आइए दिखाते हैं।

1