Trending Topics

Waardenburg Syndrome के कारण नीली है इस जनजाति के लोगों की आँखे

Indonesian tribe with extremely rare electric blue colour eyes

सोशल मीडिया पर आप देखते ही होंगे कि आए दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाली चीज़ें या तस्वीरें नजर आती रहती हैं। इनमे कभी किसी इंसान की तस्वीरें दिखती हैं, कभी किसी जानवर की तो कभी किसी अन्य की। वैसे अब भी ऐसी ही कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। जी दरसल इस समय यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। 

जो भी इन तस्वीरों को देख रहा है वह इन तस्वीरों का दीवाना होता चला जा रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि ये तस्वीरें उन लोगों की हैं, जो एक वंशानुगत आनुवांशिक Waardenburg Syndrome से जूझ रहे हैं। जी दरअसल aardenburg Syndrome से दुनिया के 42,000 लोग प्रभावित हैं और इन लोगों की तस्वीरें Korchnoi Pasaribu ने इंडोनेशिया के Buton द्वीप में ली हैं।

जी दरअसल स्वदेशी Buton जनजाति के कुछ सदस्यों की नीली आंखें होती हैं और उन्ही के फोटोज इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। 

स्वदेशी Buton जनजाति के कुछ लोग Waardenburg Syndrome से प्रभावित पाए गए हैं। वैसे कहा जाता है इस रोग में सुनने की क्षमता में कमी होती है और यह सब कुछ हद तक Pigmentation की वजह से होता है। 

केवल यही नहीं बल्कि ऐसे रोग में आंखों का रंग हल्का नीला, गहरा नीला, काला या भूरा हो जाता है। Korchnoi, ने यह तस्वीरें क्लिक की हैं जो पेशे से एक भू-विज्ञानी भी हैं। वह फ़ोटोग्राफ़ी का बड़ा शौक़ रखते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा, 'नीली आंखें अद्वितीय और सुंदर होती हैं और लोगों को आकर्षित करती हैं।' तो आइए आज देखते हैं ऐसे लोगों के फोटोज।

1