Trending Topics

इन्दौरी तड़का : बड़े यहीं पे पाए जाते है सबसे जादा अंधविश्वासी

indori tadka : superstitious people in indore

हाँ बड़े यहाँ पे जित्ते भी लोग रेते है ना सब के सब अंधविश्वासी है  साला अगर यहाँ पे कोई घर से जा रा हो और रास्ते में कोई काली बिल्ली निकल जाए तो लोग बोलते है बिल्ली रास्ता काट गई ऐसे में वहां से पत्थर डाल के अग्गे बढ़ जाते है।  बड़े देखो यहाँ पे सभी ऐसे ही है सब के सब अंधविश्वासी है। लोगो का सड़ी सड़ी बात पे भयंकर वाला अंधविश्वास है। घर से निकलते वक्त अगर कोई गलती से छींक दे तो फिर से आफत चटक जाती है। जाने वाले को रोक दिया जाता है, कहा जाता है अभी ना जाओ नी तो अशुभ होगा। बड़े हर बात पे साला अंधविश्वास बीच में आ जाता है। कोई ना कोई ऐसी बात हो ही जाती है जो अंधविश्वास को बढ़ावा दे देती है।  बाकी भिया ऐसा नी  है की इंदौर में सभी ऐसे है कुछ लोग ऐसे बी है जो इस बात पे यकीन नई करते है। लेकिन बड़े अंधविश्वासी लोग भारी भरे पड़े हुए है यहाँ पे।

अगर गलती से बी सिंदूर ढुल जाए तो अन्धविश्वास, गलती से बी कांच टूट जाए तो अंधविश्वास, गलती से चप्पल उल्टी हो जाए तो बोलेंगे की झगड़ा होएगा। मतलब बड़े हद करते है लोग बी जरा जरा सी बात पे अन्धविश्वास। साला ऐसा लगता है पूरा इंदौर अंधविश्वासियों से भरा पड़ा हुआ है। भिया सब यहाँ पे एक ही थाली के चट्टे बट्टे है सबको अंधविश्वास पे विशवास है। हम क्या कहें अब यहाँ के लोगो के बारे में यहाँ के लोगो को तो भुत पे बी विशवास है। अगर घर में कोई अशुभ काम हो गया तो केते है की घर में भुत का साया है। कोई नी बड़े सब वहम है ऐसा वैसा कोई नी होता है।  

इन्दौरी तड़का : बड़े अगर ऑस्कर में बी अपनाई जाती अपनी इंदौरी

इन्दौरी तड़का : बड़े ! सारे श्याणे इंदौर में ही भरे पड़े है

इन्दौरी तड़का : बड़े अब तो इन्दौरी नानी के यहाँ जाएंगे

 

1